वह रविवार दोपहर अपने रिश्तेदार कन्हैया कुशवाह (45) के साथ बाइक से मामा के यहां से घर जा रहा था। तभी आलनिया व जगपुरा के बीच पीछे से तेज गति से आए ट्रक ने उनकी बाइक के टक्कर मार दी। इससे कन्हैया एक तरफ और कालू सड़क पर जा गिरा। उसके ऊपर से ट्रक का पहिया निकल गया। ट्रक के पहिए के नीचे कुचलने से कालू की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के समय मौजूद लोग दोनों को एमबीएस अस्पताल लेकर गए। जहां डॉक्टर ने कालू को मृत घोषित कर दिया, जबकि कन्हैया को परिजन निजी अस्पताल लेकर चले गए।