3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

December 2017 Flashback : डॉ. बेटी ने बारात लौटाकर किया था कोटा का सिर फक्र से उंचा

कोटा. दिसम्बर 2017 में जो प्रमुख घटनाएं हुई जो व्यक्ति के जेहन में हमेशा रहेगी। उनकी एक रिपोर्ट पत्रिका आपके समक्ष पेश कर रहा है।  

2 min read
Google source verification

कोटा

image

abhishek jain

Dec 31, 2017

दिसम्बर 2017

कोटा .

साल 2017 गुजरने वाला है और नया साल 2018 शुरू होने वाला है। साल 2017 में जो प्रमुख घटनाएं हुई जो व्यक्ति के जेहन में हमेशा रहेगी। उन्‍ही प्रमुख घटनाओं की एक रिपोर्ट पत्रिका आपके समक्ष पेश कर रहा है। पेश है माह दिसम्बर 2017 की प्रमुख घटनाएं -

02/12/2017 पकड़ी गई घोड़ासन गैंग
कोटा शहर पुलिस ने महंगे मोबाइल चुराने वाली घोड़ासन गैंग का खुलासा कर 2 दिसंबर को 8 बदमाश दबोचे। गैंग ने दिल्ली, त्रिपुरा, गुजरात,पं बंगाल, बिहार, समेत देशभर में कई स्थानों पर वारदात करना कबूल। इनमें कोटा में मोबाइल शोरूम में हुई घटना भी शामिल थी। पुलिस ने इनसे 10 लाख के मोबाइल और 90 हजार रुपए नकद बरामद किए। गैंग अल सुबह वारदात करती, मोबाइल नेपाल में बेचती थी।

03/12/2017 डॉक्टर बेटी राशी ने लौटाई बारात
शादी से एन पहले दहेज में एक करोड़ रुपए की मांग करने पर डॉ. अनिल सक्सेना की बेटी डॉ. राशि ने 3 दिसंबर को ग्वालियर से आई बारात लौटा दी। चंबल की इस बेटी के साहस को पूरे शहर और प्रदेश ने सलामी दी। डॉ. राशि दहेज विरोधी साहस का 'आइकन' बन गई।

08/12/2017 शाहेनूर हत्याकांड
सगाई के कुछ दिन बाद शादी से इनकार करने पर रंगपुर रोड नेहरू नगर निवासी 12 वीं की छात्रा शाहेनूर की 8 दिसंबर को पूर्व मंगेतर साबिर ने ट्यूशन जाते वक्त सरेराह चाकू से गोदकर हत्या कर दी। उसने शाहेनूर के शरीर पर 22 चाकू मारे। वारदात ने शहर को हिला दिया। शादी से इनकार के पीछे भी कारण साबिर का चाल चलन खराब होना ही था।

11/12/2017 व्यापारी पर चाकू से वार
स्वर्ण रजत मार्केट के गेट नंबर चार पर भरी शाम चित्तौड़ से आए व्यापारी जगदीश सोनी पर बाइक सवार तीन लुटेरों ने चाकू से वार किए, चेन लूट ली। व्यापारी ने करीब पौने तीन लाख रुपए भरा बैग नहीं छोड़ा, हालांकि इसके चक्कर में उनको 9 चाकू लगे। वारदात के व्यापारी आन्दोलित हुए, अतिक्रमण ध्वस्त हुआ।

Story Loader