25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

November 2017 Flashback : पद्मावती विवाद में करणी सेना ने सिनेमाहॉल में की तोडफ़ोड़ से गर्माया था महौल

कोटा. नवम्बर 2017 में जो प्रमुख घटनाएं हुई जो व्यक्ति के जेहन में हमेशा रहेगी। उनकी एक रिपोर्ट पत्रिका आपके समक्ष पेश कर रहा है।  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोटा

•

image

abhishek jain

•

Updated: 31 Dec 2017, 12:39 PM IST

नवम्बर 2017

कोटा .

साल 2017 गुजरने वाला है और नया साल 2018 शुरू होने वाला है। साल 2017 में जो प्रमुख घटनाएं हुई जो व्‍यक्ति के जेहन में हमेशा रहेगी। उन्‍ही प्रमुख घटनाओं की एक रिपोर्ट पत्रिका आपके समक्ष पेश कर रहा है। पेश है माह नवम्बर 2017 की प्रमुख घटनाएं -

07/11/2017 तीन को मृत्युदण्ड
उद्योग नगर थाना क्षेत्र में 5 साल पहले हुए गैंगरेप के बाद महिला व उसके बेटे की हत्या के मामले में न्यायाधीश गिरीश अग्रवाल ने तीन आरोपितों इमरान, कपिल व टीपू सुल्तान को मृत्युदण्ड की सजा सुनाई। तीनों ने महिला के पति से रंजिश की वजह से वारदात को अंजाम दिया। जज ने फैसले में मामले को दुर्लभतम बताया और मृत्युदण्ड से कम सजा देना न्यायोचित नहीं माना।

13/11/2017 एक रात में तीन दुकानों के ताले टूटे
गुमानपुरा बाजार स्थित तीन दुकानों के 13 नवम्बर की रात को ताले तोड़ चोर मोबाइल, नकदी ले उड़े। पहले चोरों ने रावतभाटा रोड स्थित मोबाइल शोरूम पर हाथ मारा। यहां 33 महंगे मोबाइल व 8 हजार की नकदी ले उड़े। फिर कोटड़ी-गुमानपुरा स्थित कपड़े के दो शोरूमों से 1 लाख नकद व सामान चुराए। बाद में व्यापारिक संगठनों ने पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन किया। चोरों ने रात्रि गश्त खत्म होने के बाद सुबह 5 बजे बाद वारदात को अंजाम दिया।

14/11/2017 पद्मावती विवाद में तोडफ़ोड़
फिल्म पद्मावती के विरोध में राजपूत व अन्य समाज के लोगों ने 14 नवम्बर को आकाश मॉल स्थित मल्टीप्लेक्स में जमकर तोडफ़ोड़ की। यहां फिल्म का ट्रेलर दिखाया जा रहा था। उसी समय करीब 40 लोग मॉल में घुसे तोडफ़ोड़ की। सुरक्षाकर्मियों व लोगों से धक्का-मुक्की की। पुलिस ने 40 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर 6 लोगों को गिरफ्तार किया।

16/11/2017 सगाई से पहले 40 लाख के जेवर पार
रिद्धि-सिद्धि नगर निवासी सुनील सक्सेना की पुत्री डॉ. भव्या सक्सेना की सगाई का कार्यक्रम बूंदी रोड स्थित एक होटल में चल रहा था। रात 10.17 बजे तक परिजन नाच-गा रहे थे कि डॉ. भव्या की मां के हाथ से 40 लाख रुपए से अधिक कीमत के जेवर से भरा बैग मिनटों में कोई पार कर ले गया। पुलिस ने वारदात में नाबालिग गैंग का अंदेशा जताया।

बड़ी खबरें

View All

कोटा

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग