
कोटा जिले में प्रतिनियुक्तियां समाप्त, लंबे समय से शहर में जमे हुए थे 19 शिक्षक और कई कार्मिक
कोटा. कोटा जिले में प्रतिनियुक्ति पर लगे अध्यापकों एवं कार्मिकों की तुरंत प्रभाव से प्रतिनियुक्ति समाप्त कर दी गई है। जिला कलक्टर ने उन्हें अपने मूल विभाग में उपस्थिति देने के निर्देश जारी किए हैं।
जिला स्तरीय नियंत्रण कक्ष में नियुक्त 19 शिक्षकों की प्रतिनियुक्ति समाप्त करके उनके मूल पदस्थापन स्थान के लिए कार्यमुक्त किया गया है।
जिला कलक्टर हरिमोहन मीना ने निर्वाचन शाखा लाडपुरा में नियुक्त चार कार्मिेक, कोटा उत्तर में एक, जिला कार्यालय में 7 पदस्थापित कार्मिकों को भी कार्यमुक्त किया है। अब जिले के उपखण्ड क्षेत्रों से कार्य व्यवस्था के लिए जिला कलक्टर से अनुमोदन कराए बिना जिला मुख्यालय पर प्रतिनियुक्ति नहीं की जाएगी।
अनुमोदन कराए बिना जिला मुख्यालय पर प्रतिनियुक्ति नहीं
जिला कलक्टर हरिमोहन मीना ने आदेश जारी करके सभी विभागों को निर्देशित किया है कि जिले के उपखण्ड क्षेत्रों से कार्य व्यवस्था के लिए कई अध्यापक एवं कार्मिकों की प्रतिनियुक्त अनुमोदन कराए बिना जिला मुख्यालय पर कर दी जाती है, जो उचित नहीं है। अध्यापकों की प्रतिनियुक्ति से शिक्षण कार्य प्रभावित होता है एवं विद्यार्थियों को असुविधाओं का सामना करना पड़ता है।
जिला शिक्षा अधिकारी को नोटिस
राज्य सरकार के निर्देशों के बावजूद विभिन्न विभागों में प्रतिनियुक्त शिक्षकों का वेतन आहरित करने को गम्भीरता से लेते हुए जिला कलक्टर ने मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी को प्रतिनियुक्ति पर लगे होने वाले कार्मिक एवं उनके वेतन को लेकर की गई कार्यवाही पर स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने का नोटिस जारी किया है।
Published on:
10 May 2022 09:05 pm
बड़ी खबरें
View Allकोटा
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
