22 मार्च 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अकेली रह रही महिला की संदिग्ध अवस्था में मौत, एक दिन पहले आया किराएदार फरार

आरकेपुरम थाना क्षेत्र के गणेश नगर स्थित एक घर में रविवार महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पुलिस और परिजन मौके पर पहुंचे। प्रारंभिक तौर पर मामला संदिग्ध नजर आ रहा है, जबकि परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। मृतका की पहचान 50 वर्षीय बृजेश शर्मा के रूप में हुई, […]

2 min read
Google source verification
Kota Crime News

Kota Crime News

आरकेपुरम थाना क्षेत्र के गणेश नगर स्थित एक घर में रविवार महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पुलिस और परिजन मौके पर पहुंचे। प्रारंभिक तौर पर मामला संदिग्ध नजर आ रहा है, जबकि परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। मृतका की पहचान 50 वर्षीय बृजेश शर्मा के रूप में हुई, जो अपने दो मंजिला मकान की दूसरी मंजिल पर अकेली रहती थी।

ग्राउंड और पहली मंजिल पर किराएदार रह रहे थे। घटना का खुलासा उस समय हुआ जब सुबह दूध वाला घर पहुंचा, लेकिन काफी देर तक दरवाजा नहीं खुलने पर उसने आसपास के लोगों को सूचना दी। इसके बाद परिजन और पुलिस मौके पर पहुंचे। पुलिस ने एफएसएल टीम को मौके पर बुलाया और शव का पोस्टमार्टम करवाया। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

फोन पर मिली थी सूचना

मृतका के बेटे राकेश शर्मा ने बताया कि घटना के समय वह बारां था, उसे फोन पर सूचना मिली। उसने पूरे मामले की गहन जांच की मांग की। इधर, पुलिस ने एफएसएल और एमओबी टीम को मौके पर बुलाकर भौतिक और तकनीकी साक्ष्य जुटाए हैं। मामले में जांच कर रहे प्रशिक्षु आइपीएस सिद्धार्थ श्रीवास्तव ने बताया कि महिला के शरीर पर किसी तरह के बड़े चोट या संघर्ष के निशान नहीं मिले हैं। हालांकि कुछ निशान पुराने भी हो सकते हैं। मौत के कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही होगा।

पति व बच्चों से अलग रहती थी

पुलिस ने बताया कि महिला अपने पति और बच्चों से अलग रहती थी। पति गांव में रहते हैं, जबकि बेटा कोटा में ही विनोबाभावे नगर में अलग निवास करते हैं। जांच में सामने आया कि घटना से एक दिन पहले शनिवार को एक किराएदार उनके घर आया था, जो रविवार सुबह ही सामान लेकर चला गया। महत्वपूर्ण बात यह है कि इस किराएदार का कोई पुलिस वेरिफिकेशन नहीं कराया गया था। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच में जुटी है और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है।

हर पहलु पर जांच की जा रही

डीएसपी मनीष शर्मा ने बताया कि ये हत्या है या फिर प्राकृतिक मौत इस संबंध में अभी कुछ कहा नहीं जा सकता, क्योंकि शरीर पर कोई गंभीर चोट के निशान नहीं है। हालांकि यहां एक दिन पहले किराएदार आया था, वो भी गायब है। ऐसे में पुलिस हर पहलु पर जांच कर रही है। जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।