23 मार्च 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Rajasthan Tourism Corridor: राजस्थान के इन 4 बड़े शहरों से जुड़ेगा नया टूरिज्म कॉरिडोर, हाड़ौती को मिलेगी नई पहचान

Rajasthan Tourism Update: कोटा को पर्यटन नगरी बनाने की दिशा में चल रहे प्रयासों को बूस्टर डोज देते हुए मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने भरतपुर, सवाईमाधोपुर और उदयपुर तक पर्यटकों को जोड़ने के लिए कनेक्टिविटी कॉरिडोर बनाने के निर्देश दिए।

3 min read
Google source verification

कोटा

image

Anil Prajapat

Mar 23, 2026

Kota News: कोटा को पर्यटन नगरी बनाने की दिशा में चल रहे प्रयासों को बूस्टर डोज देते हुए मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने भरतपुर, सवाईमाधोपुर और उदयपुर तक पर्यटकों को जोड़ने के लिए कनेक्टिविटी कॉरिडोर बनाने के निर्देश दिए। इससे प्रदेश में आने वाले पर्यटकों को हाड़ौती अंचल के पर्यटन स्थलों को देखने का मौका मिलेगा। इससे आने वाले समय में कोटा पर्यटन का बड़ा हब बन सकेगा।

मुख्य सचिव ने रविवार को कलक्ट्रेट सभागार में अधिकारियों के साथ उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक की। इसमें कोटा-बूंदी ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट, सड़क कनेक्टिविटी, एलपीजी आपूर्ति और पेयजल व्यवस्था जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि कोटा से भरतपुर तक सीधी कनेक्टिविटी विकसित करने के प्रयास तेज किए जाएंगे। इससे हाड़ौती क्षेत्र को पर्यटन के लिहाज से नई पहचान मिलेगी।

उदयपुर-कोटा और कोटा-भरतपुर मार्ग पर मजबूत कनेक्टिविटी के निर्देश

उन्होंने एनएचएआइ अधिकारियों से उदयपुर-कोटा और कोटा-भरतपुर मार्ग की वर्तमान स्थिति की जानकारी लेते हुए कनेक्टिविटी मजबूत करने के निर्देश दिए। उन्होंने यह भी कहा कि चाहे सवाईमाधोपुर हो या रणथम्भौर कोटा से पर्यटक जुड़ें। इसके लिए पिछले दिनों सीएम ने भी दिशा निर्देश दिए थे।

पर्यटन के लिए मील का पत्थर साबित होगा कोटा-बूंदी ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट

उन्होंने कहा कि कोटा-बूंदी ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट राजस्थान का पहला ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट है, जो क्षेत्र के पर्यटन और आर्थिक विकास के लिए मील का पत्थर साबित होगा। परियोजना को निर्धारित समय सीमा में पूरा करने के निर्देश देते हुए उन्होंने कार्य की गति बनाए रखने पर जोर दिया। एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने काम शुरू कर दिया है। एयरपोर्ट एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया के अधिकारियों ने प्रेजेंटेशन के माध्यम से निर्माण कार्य और एयरोसिटी के कॉन्सेप्ट प्लान की जानकारी दी। केडीए एयरोसिटी प्रोजेक्ट शुरू कर रहा है। इसकी भी समय सीमाएं निर्धारित की गई है।

एलपीजी की आपूर्ति सुचारू रखने के निर्देश

मुख्य सचिव ने जिले में रसोई गैस सिलेंडर की उपलब्धता और वितरण की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि कोटा संभाग में एलपीजी सामान्य स्थिति पर है। कोटा में रिफिल और बुकिंग नॉर्मल है। घरेलू गैस सिलेंडर मिल रहे हैं। उन्होंने निर्देश दिए कि घरेलू गैस सिलेंडरों का व्यावसायिक उपयोग रोकने और कालाबाजारी पर सख्त निगरानी रखी जाए।

गराडिया का नजारा देख अभिभूत हुए सीएस

मुख्य सचिव ने मुकुंदरा हिल्स टाइगर रिजर्व का भ्रमण किया। सुबह 7 बजे किशोरपुरा जेटी से चंबल नदी में बोट के माध्यम से भ्रमण प्रारंभ कर उन्होंने गराडिया महादेव तक जाकर मुकुंदरा रिजर्व के प्राकृतिक सौंदर्य और वन्यजीवन का अवलोकन किया। भ्रमण के दौरान मुख्य सचिव ने मुकुंदरा की समृद्ध जैव विविधता, विशेष रूप से विभिन्न पक्षी प्रजातियों (एविफौना) को देखा। इनमें इंडियन वल्चर, इजिप्शियन वल्चर, इंडियन ईगल आउल, ब्राउन फिश आउल सहित अनेक शिकारी पक्षी (रैप्टर्स) शामिल रहे। इसके अतिरिक्त, उन्होंने चंबल नदी में मगरमच्छों को भी देखा।

मुख्य सचिव ने वन्यजीव पर्यटन को बढ़ावा देने पर विशेष जोर देते हुए कहा कि जंगल सफारी एवं बोट सफारी के माध्यम से अधिक से अधिक लोगों को प्राकृतिक धरोहर से जोड़ना आवश्यक है। इससे न केवल आमजन की वन्यजीवों के प्रति जागरूकता बढ़ेगी, बल्कि स्थानीय लोगों के लिए आजीविका के नए अवसर भी सृजित होंगे।