राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा गुरुवार को कोटा शहर से गुजरी। शहरवासी राहुल गांधी की एक झलक पाने को बेताब दिखे। कड़ाके की सर्दी में अलसुबह स्वागत में पहुंचे बड़ी तादाद में लोग पहुंचे। शहर की छतें, सड़कें व डिवाइडर भीड़ से अटे रहे। यात्रा में भारत, राजस्थान व स्थानीय पदयात्री हाथों में तिरंगा लिए साथ चल रहे थे।
भारत जोड़ो यात्रा सुबह करीब 7.30 बजे कोटा में प्रवेश हुई। यात्रा में लोग भजन कीर्तन करते हाथों में तिरंगा लिए चल रहे थे। इसके पीछे बैंड की धुन पर कांग्रेसी नारे लगाते हुए चल रहे थे। कांग्रेस के राष्ट्रीय नेता राहुल गांधी लोगों का हाथ मिलाकर अभिवादन करते हुए चल रहे थे। जैसे-जैसे यात्रा शहर में बढ़ती गई लोग कितने जुड़़ते चले गए बच्चे, युवा, महिलाएं हर कोई राहुल गांधी की एक झलक पाने को लालायित नजर आ रहे थे। सड़क के दोनों और बड़ी संख्या में लोग जमा थे। ऐसे में पुलिस यातायात व्यवस्था के लिए कड़ी मशक्कत करते नजर आए। यात्रा का जगह-जगह कांग्रेस संगठनों समेत शहर के समाजसेवी संगठन ने स्वागत किया।
यह भी पढ़े:https://www.patrika.com/kota-news/new-in-charge-of-rajasthan-randhawa-met-rahul-gandhi-7909273/
भारत जोड़ो यूनिटी ट्री पर की पेंटिंग
अनंतपुरा चौराहा पर भारत जोड़ो यूनिटी ट्री पर राहुल गांधी, सीएम गहलोत , वरिष्ठ कांग्रेस जनों ने पेंटिंग की। यूडीएच मंत्री शांति धारीवाल ने बताया कि भारत जोड़ो सेतु के एक खम्भे पर एक ख़ास कलाकृति बनाई गई है। जिसको भारत जोड़ो यूनिटी ट्री नाम दिया गया हैं। इस कलाकृति पर राहुल गांधी, सीएम अशोक गहलोत एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता अपने हाथ का छापा लगाया।
यह भी पढ़े: https://www.patrika.com/kota-news/bharat-jodo-yatra-rahul-gandhi-welcome-in-kota-7909216/
राजीव गांधी को किया नमन, गूंजा सारे जहां से अच्छा हिन्दुस्तान हमारा…
राहुल गांधी ने राजीव गांधी नगर में झालावाड़ रोड पर लगी दिवंगत प्रधानमंत्री राजीव गांधी प्रतिमा के समक्ष नमन किया और आगे चल दिए। यहां राहुल को राजीव गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करना था, लेकिन भीड़ के चलते वे अभिवादन कर चले गए। बाद में यूडीएच मंत्री शांति कुमार धारीवाल ने प्रतिमा पर फूलमाला पहनाई। शिव ज्योति रेजीडेंशियल स्कूल के 51 छात्रों ने बैंड वादन किया। इस दौरान उन्होंने सारे जहां से अच्छा हिन्दुस्तान हमारा… की धुन समेत देशभक्ति की स्वरलहरियों पर भारत यात्रियों का स्वागत किया। निशक्तजनों काे साइकिलें प्रदान की। इस मौके पर शिव ज्योति ग्रुप के महेश गुप्ता, शिवम गुप्ता आदि मौजूद रहे।
कोचिंग विद्यार्थियों से बोले राहुल, बेस्ट ऑफ लक
ऑक्सीजोन के पास राहुल कोचिंग विद्यार्थियों से रूबरू हुए। यहां मंच पर राहुल गांधी को सम्बोधित करना था, लेकिन नहीं कर पाए। बाद में उन्होंने विद्यार्थियों को बेस्ट ऑफ लक कहकर चले गए। विज्ञान नगर में राहुल की यात्रा के दौरान सहरिया नृत्य की प्रस्तुति दी गई।
राम ने महंगाई के रावण को मारा तीर
छावनी-कोटड़ी चौराहे पर मंच पर राम की झांकी सजाई गई। यहां राम ने महंगाई रूपी रावण को तीर मारते दिखे।
जेडीबी के सामने तीनों प्रतिमा को निहारा
राहुल गांधी ने नयापुरा जेडीबी कॉलेज के सामने हाल ही में स्थापित पंडित जवाहरलाल नेहरू, लाल बहादुर शास्त्री और सरदार वल्लभ भाई पटेल की आपस में चर्चा करते लगाई गई प्रतिमा को भी कुछ देर रुक कर निहारा। उसके बाद यात्रा नयापुरा, स्टेशन होते हुए बूंदी जिला की सीमा पर पहुंची।