
ब्लॉक स्तरीय निष्पादन समिति की बैठक
नोताडा. क्षेत्र के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय घाट का बराना में शुक्रवार को मासिक ब्लॉक स्तरीय निष्पादन समिति की बैठक आयोजित हुई। मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी मधु वर्मा की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में अतिरिक्त मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी हनुमान प्रसाद, रविंद्र शर्मा, प्रशासनिक अधिकारी दुर्गालाल प्रतिहार, के.आर.पी. नितेंद्र कुमार, दीनदयाल मीणा सहित ब्लॉक के 51 पीईईओ मौजूद रहे। बैठक में आशान्वित ब्लॉक सूचना, आपणी लाडो, प्रवेशोत्सव, ड्रॉपआउट बालकों की रिपोर्ट, वृक्षारोपण, छात्रों एवं अध्यापकों की शालादर्पण प्रविष्टि, यू-डाईस कार्य, केवाईसी (संवीक्षान को जानो) सूचनाओं का सम्प्रेषण, एफटीबी वर्कबुक का वितरण व ऑनलाइन प्रविष्टि जैसे महत्त्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई। इसके अतिरिक्त, वर्कबुक व गृहकार्य की जांच, अध्यापक डायरी, रैंकिंग बिंदुओं, सम्बलन, छात्र-शिक्षक अनुपात, शिक्षण व्यवस्था, स्वीप कार्यक्रम एवं ईएलसी क्लब पर भी विस्तृत विमर्श किया गया। स्थानीय विद्यालय के प्रधानाचार्य रमेश चंद्र शर्मा ने सभी अतिथियों का आभार प्रकट किया। बैठक में सरपंच कृष्णमुरारी मीणा, संदीप जैन सहित अन्य गणमान्य नागरिक भी उपस्थित रहे।
Updated on:
09 Aug 2026 06:01 am
Published on:
09 Aug 2026 06:01 am
