
बारां. प्रत्येक बुधवार को चल रहे वृक्षारोपण अभियान के तहत अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण एवं जिला एवं सत्र न्यायाधीश सत्यनारायण टेलर के नेतृत्व में लगातार चौथे बुधवार को जिला न्यायालय परिसर बारां में वृहद् वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में न्यायिक अधिकारियों एवं न्यायालय कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए विभिन्न प्रजातियों के छायादार एवं फलदार पौधों का रोपण किया तथा उनके संरक्षण एवं नियमित देखभाल का संकल्प लिया। इस अवसर पर जिला एवं सत्र न्यायाधीश सत्यनारायण टेलर ने कहा कि वृक्ष केवल प्रकृति की अमूल्य धरोहर नहीं, बल्कि मानव जीवन, स्वच्छ पर्यावरण, शुद्ध वायु एवं भावी पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य का आधार है। कार्यक्रम के दौरान यह भी निर्णय लिया गया कि न्यायालय परिसर में प्रत्येक बुधवार नियमित रूप से वृक्षारोपण किया जाएगा तथा लगाए गए पौधों की सुरक्षा, सिंचाई एवं रखरखाव की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी।
कार्यक्रम में न्यायिक अधिकारी रूबीना परवीन अंसारी, शिवचरण मीणा, रमेश कुमार अटल, लोकेश कुमार शर्मा, हिना परिहार, गौरव शर्मा, अमरजीत सिंह, अभय बंसल, प्रियंका बाजपेयी सहित जिला न्यायालय के अधिकारी एवं कर्मचारियों ने
पौधरोपण किया।
Updated on:
30 Jul 2026 06:01 am
Published on:
30 Jul 2026 06:01 am
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
