9 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कोटा

राजस्थान की इस जेल में परिवार संग कैदी मनाएंगे अपना जन्मदिन

जेल में कैदी मनाएंगे अपना जन्मदिन, बंदियों को सामाजिकता से जोडऩे की अनूठी पहल  

Google source verification

कोटा

image

Deepak Sharma

Nov 03, 2018

कोटा. केन्द्रीय कारागार में अब बंदियों व कैदियों का जन्मदिन मनाया जाएगा। इस दौरान जेल प्रशासन के अधिकारी, परिजन व अन्य बंदी भी उपस्थित रह सकेंगे। जेल प्रशासन ने इसके लिए हरी झंडी दे दी है।जेल अधीक्षक ने बताया कि जेल में बंदियों व कैदियों को जन्मदिन मनाने के लिए राजस्थान जेल प्रशासन की ओर से शुरुआत की गई है। बंदी व कैदी के जन्मदिन पर उसके चुनिन्दा परिजन भी आ सकेंगे।

योगी की Rajasthan में एंट्री से मचा बवाल, अब भाजपा के लिए खड़ी हुई यह मुसीबत…

सामाजिकता से जोडऩे के लिए शुरुआत
जेल अधिकारियों का कहना है कि जेल का मुख्य कार्य बंदियों व कैदियों को अपराध से दूर कर सामाजिकता से जोडऩे व उनके किए अपराध का उन्हें अहसास करवाने का है। ऐसे में बंदियों को लगातार सामाजिक विषयों से जोड़ा जा रहा है। ताकि वे सजा पूरी करने के बाद समाज में अच्छा जीवन यापन कर सकें। इसके लिए उन्हें रोजगार मुहैया करवाने के हुनर सिखाए जा रहे है। उच्च शिक्षा के कोर्सेज व कम्प्यूटर शिक्षा भी दी जा रही है।

Rajasthan Ka Ran : चुनावों से ठीक पहले कांग्रेस-भाजपा
की चिंता बढ़ा सकता है यह समाज..

जेल में कैदियों व बंदियों के जन्मदिन मनाने के लिए जेल प्रशासन से अनुमति मिल चुकी है। इस निर्णय से बंदियों व कैदियों में भी खुशी है। यह जेल प्रशासन की अभिनव व अच्छी पहल है।
सुमन मालीवाल,

जेल अधीक्षका, केन्द्रीय कारागार, कोटा।