जवाहर नगर थाने के हैड कांस्टेबल अब्दुल हक ने बताया कि रविवार को शिकायत मिली थी, जिसमें परिजनों ने निजी अस्पताल के आईसीयू में भर्ती 62 वर्षीय महिला से कार्मिक द्वारा शनिवार रात को ईसीजी करने के बहाने छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। इस संबंध में आरोपित कार्मिक महावीर से पूछताछ की जा रही है और नाइट ड्यूटी पर उपस्थित अन्य कार्मिकों के बयान भी लिए जा रहे है। परिजनों ने बताया कि मरीज किडनी की बीमारी से ग्रस्त है और इसकी शिकायत उन्होंने अस्पताल प्रशासन से की थी, लेकिन अस्पताल प्रशासन ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया। घटना के समय के सीसीटीवी फुटेज भी डिलीट कर दिए हैं।