सुबह तक सब ठीक था
टीचर्स कॉलोनी चौथ माता मंदिर के पास रहने वाला देवेन्द्र दुकान से लौटा, खाना खाया और सो गया। सुबह जल्दी उठ घर की साफ सफाई की, पड़ोस में दीपावली की राम-राम की। फिर अचानक जी घबराया, उल्टी हुई और अचेत हो गया। मां और पत्नी घबरा गई। पड़ोसी अस्पताल ले गए, लेकिन डॉक्टरों ने साइलेंट अटैक बताते हुए मृत घोषित कर दिया। घर लाए तो पूरा मोहल्ला सन्न रह गया मोहल्ला सन्न रह गया। दीपोत्सव की खशियां गम में बदल गई। न किसी ने मिठाइयां बांटी, न आतिशबाजी हुई।