23 मार्च 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Double Murder in Ramganjmandi : दो भाइयों की हत्या के बाद फूटा आक्रोश, लोगों ने देर रात लगाया जाम

घायल त्रिलोक मीणा की हालत गम्भीर

2 min read
Google source verification
Double Murder in Ramganjmandi : दो भाइयों की हत्या के बाद फूटा आक्रोश, लोगों ने देर रात लगाया जाम

Double Murder in Ramganjmandi : दो भाइयों की हत्या के बाद फूटा आक्रोश, लोगों ने देर रात लगाया जाम

रामगंजमंडी.कोटा. बाइक टकराने को लेकर हुए विवाद में रविवार रात माधोपुर कॉलोनी में हुई चाकूबाजी में दो व्यक्तियों ने चार जनों पर चाकू से ताबडतोड़ हमला किया। इसमें दो जनोंं की मौके पर ही मृत्युु हो गई। पुलिस ने मामले में दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। उधर दोनों भाइयों की मौत के बाद आक्रोशित लोगों ने रामगंजमंडी सुकेत सड़क मार्ग पर माधोपुर कालोनी वाले रास्ते पर जाम लगा दिया।

करीब डेढ़ घण्टे से जाम लगने की सूचना मिलने पर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण कवींद्र सागर सिंह, उप जिला कलेक्टर राजेश डागा वहां पहुंचे। आक्रोशित लोग उस कांस्टेबल को निलंबित करने की मांग कर रहे है ंजिसने घटना के आरोपियों को बचाया। लोग हत्या के मामले में शामिल अन्य लोगो को गिरफ्तार करके कड़ी सजा दिलाने की मांग कर रहे थे। उधर झालावाड़ चिकित्सालय में त्रिलोक मीणा का देर रात ऑपरेशन चला। चाकू से उसकी आतें बाहर आ गई हैं। उसकी स्थिति गम्भीर बनी है। माधोपुर कालोनी में पुलिस जाप्ता लगाया गया है
जानकारी अनुसार रविवार रात को माधोपुर कॉलोनी निवासी किशन बैरवा की दुर्गेश व उसके भाई बंटी के बीच में बाइक टकराने के मामले को लेकर विवाद हुआ था। इस बात को लेकर किशन ने बंटी (23) व दुर्गेश (23) पर ताबड़तोड़ चाकू से हमला कर दिया, जिससे दोनों की घटना स्थल पर ही मृत्यु हो गई। बीच बचाव करने पर त्रिलोक पर चाकू से हमला किया तो वह गंभीर घायल हो गया। त्रिलोक को कोटा रेफर किया गया है। घायल रामचन्द्र के हाथों में चोट है। रामचन्द्र का प्राथमिक उपचार कर चिकित्सालय से छुटटी दी गई।
थानाधिकारी सत्यनारायण मालव ने बताया कि चाकूबाजी की घटना को अंजाम देने वाले किशन बैरवा व उसके एक साथी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने बताया कि झगड़े का कारण आपस में बाइक टकराना है। मृत्तक बंटी व दुर्गेश मीणा कुदायला के मूल निवासी हैं। जबकि घायल त्रिलोक भी कुदायला रहता है।