
JEE Main 2026 (Image Saurce: Freepik)
कोटा. नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने जेईई मेन 2026 के अप्रेल सत्र की परीक्षा तिथियां घोषित कर दी हैं, लेकिन शिफ्टों की संख्या को लेकर स्थिति अब भी स्पष्ट नहीं की गई है। यह पहली बार है जब परीक्षा शहर की पूर्व सूचना (एडवांस इंटीमेशन) जारी होने के बावजूद शिफ्टों की संख्या का उल्लेख नहीं किया गया है।
इससे अभ्यर्थियों में असमंजस की स्थिति बनी हुई है।नोटिफिकेशन के मुताबिक, बीई/बीटेक (पेपर-1) की परीक्षा 2, 4, 5, 6 और 8 अप्रेल को पांच दिनों तक आयोजित की जाएगी। जबकि बी-आर्क/बी-प्लानिंग (पेपर-2) की परीक्षा 7 अप्रेल को एक ही दिन में होगी। हालांकि, इन परीक्षाओं के लिए कितनी शिफ्ट्स रखी जाएगी। इसकी जानकारी एनटीए ने फिलहाल सार्वजनिक नहीं की है।
परीक्षा शहर की पूर्व सूचना जारी, स्लिप डाउनलोड करने के निर्देश
एनटीए ने विद्यार्थियों की सुविधा के लिए एग्जामिनेशन सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी कर दी है। अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे स्लिप डाउनलोड कर उसमें दी गई जानकारी को ध्यानपूर्वक जांच लें। किसी प्रकार की त्रुटि या समस्या होने पर अभ्यर्थी तुरंत जेईई के ई-मेल के माध्यम से संपर्क कर सकते हैं। साथ ही, स्लिप में दिए गए सभी दिशा-निर्देशों का पालन करना भी अनिवार्य बताया गया है।
100 परसेंटाइल पर भी शिफ्टों का असर
एजुकेशन एक्सपर्ट देव शर्मा के अनुसार, शिफ्टों की संख्या स्पष्ट नहीं होने से 100 परसेंटाइल प्राप्त करने वाले अभ्यर्थियों की न्यूनतम संख्या का अनुमान लगाना फिलहाल संभव नहीं है। आमतौर पर, जितनी शिफ्ट्स होती हैं, उतने ही अभ्यर्थी 100 परसेंटाइल स्कोर करते हैं। ऐसे में शिफ्टों की संख्या का सीधा असर टॉपर्स की संख्या पर पड़ता है।
उन्होंने बताया कि पूर्व वर्षों में एनटीए परीक्षा-शहर की सूचना के साथ ही शिफ्टों का विवरण भी जारी करता रहा है, लेकिन इस बार ऐसा नहीं होने से अभ्यर्थियों में उत्सुकता और चिंता दोनों बनी हुई है। अब सभी की नजरें एनटीए की अगली घोषणा पर टिकी हैं, जिसमें शिफ्टों को लेकर स्थिति स्पष्ट होने की उम्मीद है।
संबंधित विषय:
Published on:
22 Mar 2026 06:23 pm
बड़ी खबरें
View Allकोटा
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
