कोटा. रिमझिम बारिश के बीच शिवालयों में बम-बम भोले के जयकारें लगते रहे। सावन के तीसरे सोमवार को शिवालयों में अपार भीड़ उमड़ पड़ी। दर्शनों के लिए कतार लगी रही। भक्तों ने थेगड़ा में 525 शिवलिंगों पर अभिषेक किया। पूजा-अर्चना कर भोग लगाया। यहां शिवजी के दर्शनों के लिए भक्तों की लम्बी कतार लगी रही। यहां बारी-बारी से भक्त शिव का दूध व रुद्राभिषेक करते गए। कई युवतियों ने अच्छे वर की कामना को लेकर शिवजी की पूजा-अर्चना की। यहां सुबह से ही भक्तों की कतार देखने को मिली।
रिमझिम बारिश के बीच बम-बम भोले के जयकारें लगते रहे। इसके अलावा नीलकंठ महादेव, गेपरनाथ महादेव, कर्णेश्वर महादेव, कर्णेश्वर महादेव, गराडि़या महादेव, तलवंडी िस्थत शिव मंदिर, छावनी क्षेत्र में भूतेश्वर महादेव मंदिर, दा दाबाड़ी क्षेत्र में दानबाड़ी के सामने शिवजी की बाड़ी के नाम से प्रसिद्ध प्राचीन शिव मंदिर समेत शहर के कई शिवालयों पर सुबह से ही भक्तों की पूजा-अर्चना के लिए अपार भी भीड़ लगी रही। बड़ी संख्या में महिला, पुरुष व बच्चों ने शिव के दर्शन किए। शिवालयों में भीड़ के चलते पुलिस को भी यातायात व अन्य व्यवस्था बनानी पड़ी।
यह भी पढ़े: https://www.patrika.com/kota-news/teej-mata-went-out-to-give-darshan-the-traditional-colors-shown-7686429/
गढ़ पैलेस स्थित गो कर्णेश्वर महादेव मंदिर शहर के लोगों के लिए आस्था का प्रमुख केन्द्र है। ऐसी मान्यता है कि यहां आने वाले श्रद्धालुओं की मनोकमनाएं अवश्य पूर्ण होती है। इसी के चलते सावन मास में यहां भक्तों का दिनभर तांता लगा रहता है। मंदिर देवस्थान विभाग के अधीन है। गो कर्णेश्वर मंदिर के पुजारी रामचन्द्र शर्मा ने बताया कि यहां काले जेलेरी पर सफेद शिवलिंग है। गो कर्णेश्वर मंदिर समिति के सदस्य अजय कुमार भट्ट के अनुसार मंदिर में स्थापित तीन फीट के शिवलिंग की खासियत यह है कि इसमें ओम गुदा हुआ है। यहां स्थापित नंदी शिल्पकला का उत्कृष्ट नमूना है। इसकी लम्बाई भी करीब चार फीट है।
यह भी पढ़े: https://www.patrika.com/kota-news/big-news-2-year-relaxation-in-age-limit-in-state-competitive-exam-7683793/
मोगरे के पुष्पों से श्रृंगारित राधाकृष्ण की प्रतिमा
कोटा. राधाकृष्ण मंदिर तलवंडी में हरियाली तीज पर ठाकुर संग राधा रानी को संतरगी वस्त्र धारण रत्न जड़ित आभूषणौं से श्रृंगारित किया गया। प्रवक्ता रवि अग्रवाल ने बताया कि बाबा महाकाल का भी आज पूर्ण रूप संतरगी पुष्प लतिकाओं से श्रृंगारित किया गया। मनभावन रंगोली सजाई गई। झांकी दर्शन रात तक खुले रहे।
बांके बिहारी का सजा फूल बंगला
कोटा. रंगबाड़ी स्थित बांके बिहारी मंदिर में हरियाली तीज पर ठाकुरजी का हरियाला श्रृंगार किया।इस दौरान मंदिर में दिनभर श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। भक्ति गीतों पर महिलाओं ने नृत्य किए।