5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दशहरा मेला – इवेंट फाइनल हुए न कवि, क्या कर रहे हैं अधिकारी

दशहरा मेले की तैयारी बैठक में सदस्यों ने अधिकारियों पर जमकर निशाना साधा और कहा कि अधिकारी मेले की प्रति गंभीर नहीं है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोटा

•

image

Deepak Sharma

•

Updated: 19 Sep 2017, 12:26 AM IST

दशहरा मेले की तैयारी बैठक

दशहरा मेले की तैयारी बैठक

कोटा . दशहरा मेले की तैयारियों को लेकर सोमवार को आयोजित मेला समिति की बैठक में सदस्यों ने अधिकारियों पर जमकर निशाना साधा और कहा कि अधिकारी मेले की प्रति गंभीर नहीं है। मेले में वाहन स्टैण्ड का अभी टेण्डर नहीं होने की जानकारी मांगने पर राजस्व अधिकारी रिंकल गुप्ता बिफर गई और सुबक पड़ी। बैठक में महापौर महेश विजय, उप महापौर सुनीता व्यास, मेला समिति अध्यक्ष राम मोहन मित्रा, समिति के सदस्य, पार्षद और अधिकारी मौजूद थे।

Read More: नवरात्र 21 से : घर व मंदिरों में होगी घट स्थापना, होगी शक्ति की आराधना

बैठक में रमेश चतुर्वेदी ने कहा कि चार दिन बाद मेला शुरू होने वाला है, लेकिन अभी कार्यक्रमों के टेण्डर तक फाइनल नहीं हुए है। मेला अधिकारी और प्रभारी फाइलों को इधर-उधर घूमा रहे हैं। अखिल भारतीय कवि सम्मेलन, अटल राष्ट्रीय कवि सम्मेलन, राजस्थानी कवि सम्मेलन के लिए कवियों को बुलाने के लिए अभी तक आमंत्रण पत्र तक नहीं भेजे गए हैं। इवेंट कम्पनियों के टेण्डर की तिथि भी दो-तीन बार टाल दी गई है, ऐसे में कैसे कार्यक्रम करवाएंगे।

Read More: अध्यक्ष पद से नामांकन खारिज किया तो निर्वाचन अधिकारी को ही कर ड़ाला ताले में बंद


मित्रा ने कहा कि मंगलवार को मेला अधिकारी नरेश मालव से बात कर अंतिम रूप देंगे। महेश गौतम ने वाहन स्टैण्ड का टेण्डर नहीं होने को लेकर राजस्व अधिकारी रिंकल गुप्ता से जानकारी मांगी तो उन्होंने कहा कि निगम के ही कुछ अधिकारी उन्हें फेल करना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि पिछले साल की बैठक में वाहन स्टैण्ड के टेण्डर की प्रोसेडिंग ही पत्रावली से गायब कर दी गई है। उन्हें सहयोग नहीं मिल रहा है। गुप्ता यह कहते हुए सुबक पड़ी।

Read More: OMG! राजस्थान में पीना है पानी तो पहले दिखाना पड़ेगा आधार कार्ड


नई दुकानों का आवंटन लॉटरी से
राजस्व समिति के अध्यक्ष महेश गौतम ने बताया कि मेले में नई दुकानों का आवंटन लॉटरी के माध्यम से होगा। नई दुकानों के लिए करीब 250 आवेदन पत्र प्राप्त हुए हैं। दुकान सबलेट करने वालों पर कार्रवाई होगी।