
कोटा पहुंची ई बस। फोटो: पत्रिका
कोटा। कोटा शहर में सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में प्रधानमंत्री ई-बस सेवा योजना के तहत अब कोटा की सड़कों पर इलेक्ट्रिक बसों का संचालन शुरू होने जा रहा है। मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा मंगलवार को जयपुर से वर्चुअली बसों को हरी झंडी दिखाएंगे। प्रथम चरण में कुल 10 बसों से सेवा का शुभारंभ होगा।
निगम आयुक्त एवं कोटा बस सर्विस लिमिटेड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी ओमप्रकाश मेहरा ने बताया कि योजना के तहत शहर में 100 पीएम ई-बसें संचालित की जानी हैं। इनमें 5 बसें 12 मीटर लंबी ब्लू कलर की और 95 बसें 9 मीटर लंबी पिंक कलर की हैं। इनमें से अब तक 41 बसें कोटा बस सर्विस लिमिटेड को प्राप्त हो चुकी हैं, जिनमें से 10 बसों के साथ बस सेवा शुरू होगी।
इन बसों के संचालन के लिए शहर में 20 रूट निर्धारित किए गए हैं, जिनके जरिए रेलवे स्टेशन, नया बस स्टैंड, एरोड्रम, नयापुरा, कोटा विश्वविद्यालय, सोगरिया, बोरखेड़ा, रायपुरा, झालीपुरा, दादाबाड़ी सहित शहर के प्रमुख इलाकों को जोड़ा जाएगा। नई ई-बसों के सड़क पर उतरने से शहर के प्रमुख बाजारों, शिक्षण संस्थानों, रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड और बाहरी क्षेत्रों के बीच सार्वजनिक परिवहन की सुविधा और मजबूत होने की उम्मीद है।
पीएम ई-बस सेवा में किराया दूरी के आधार पर प्रस्तावित किया गया है। 3 किमी तक 10 रुपए, 3 से 6 किमी तक 15 रुपए, 6 से 12 किमी तक 20 रुपए, 12 से 15 किमी तक 25 रुपए, 15 से 20 किमी तक 30 रुपए और 20 से 25 किमी तक 35 रुपए किराया रहेगा। इसी तरह 25 से 30 किमी के लिए 40 रुपए, 30 से 35 किमी 45 रुपए, 35 से 40 किमी 50 रुपए, 40 से 45 किमी 55 रुपए तथा 45 किमी से अधिक दूरी के लिए अधिकतम 60 रुपए किराया होगा।
1. रेलवे स्टेशन-बंदा धर्मपुरा : खेडली फाटक, अदालत चौराहा, नयापुरा, अग्रसेन सर्किल, जेडीबी कॉलेज, कोटड़ी, एरोड्रम, सीएडी, केशवपुरा, महावीर नगर तृतीय होते हुए बूंदी धर्मपुरा।
2. न्यू बस स्टैंड-बोराबास : कॉमर्स कॉलेज, तलवंडी, केशवपुरा, तीन बत्ती, जीएडी सर्किल, संतोषी नगर, चावला सर्किल, तिलमसंघ, नयागांव-दौलतगंज होते हुए रथकांकरा।
3. रंगबाड़ी-एरोड्रम-न्यू बस स्टैंड : एरोड्रम, डीसीएम सर्किल, भामाशाह मंडी, अनंतपुरा, गोबरिया बावड़ी, कॉमर्स कॉलेज होते हुए एरोड्रम
4. एरोड्रम-रानपुरः विज्ञान नगर, कॉमर्स कॉलेज, आईएल चौराहा, अनंतपुरा, रेतिया चौकी, आरटीओ कार्यालय, रीको, ट्रिपल आईटी, जेएमएयू, देव नारायण, गणेशजी, मेडिकल कॉलेज, एलआईसी बिल्डिंग, अहिंसा सर्किल, घटोत्कच चौराहा, केशवपुरा, सीएडी होते हुए एरोड्रम।
5. एरोड्रम-सोगरिया : कोटड़ी चौराहा, सेवन वंडर रोड, सब्जी मंडी, लख्खी बुर्ज, अग्रसेन सर्किल, नयापुरा, खेलड़ी फाटक और रेलवे स्टेशन सोगरिया।
6. रायपुरा-भदाना : राजनगर, देवली अरब रोड, कोरल पार्क, नया नोहरा, मानपुरा, बोरखेड़ा, एसपी सर्किल, नयापुरा, अदालत सर्किल, कोटा रेलवे स्टेशन होते हुए रंगपुर पुलिया।
7. झालीपुरा-अरंडखेड़ा: नया नोहरा, बोरखेड़ा, एसपी सर्किल, नयापुरा, गीता भवन, गुमानपुरा छावनी, एरोड्रम, डीसीएम, रायपुरा, धाकड़खेड़ी, उम्मेदगंज कृषि महाविद्यालय होते हुए खेड़ा रसूलपुरा।
8. बड़गांव-सीमलिया : नांता पुलिस स्टेशन, पत्थर मंडी, मोहनलाल सुखाड़िया आवासीय योजना, अभेड़ा महल, नांता, थर्मल सर्किल, महाराणा प्रताप सर्किल, नयापुरा, एसपी सर्किल, बोरखेड़ा, मानपुरा, नया नोहरा, बोरखंडी, झालिपुरा बाइपास, ताथेड़, केथूड़ी, दाहरा होते हुए पोलाई कलां।
9. रेलवे स्टेशन-कोलीपुरा: खेड़ली फाटक, नयापुरा, अग्रसेन सर्किल, जेडीबी कॉलेज, कोटड़ी, छावनी, एरोड्रम, सीएडी, चंबल गार्डन, गोदावरी धाम, शिवपुरा, आरटीयू, नयागांव-दौलतगंज होते हुए रथकांकरा।
10. चंद्रसेल-आरके पुरम: काला तालाब, विकास नगर, अब्दुल कलाम यूआईटी आवासीय योजना, महात्मा गांधी तिराहा, एसपी चौराहा, सरस्वती कॉलोनी, अंटाघर अंडरपास, नयापुरा, अग्रसेन सर्किल, जे.डी.बी. कॉलेज, कोटड़ी, एरोड्रम, विज्ञान नगर, कॉमर्स कॉलेज, सिटी मॉल, अनंतपुरा थाना, सुभाष विहार, ट्रक यूनियन, अजय आहूजा नगर, कबीर सर्किल, कोटा विश्वविद्यालय और ईथोस अस्पताल।
11. सोगरिया स्टेशन-अनंतपुरा: रेलवे प्लेटफॉर्म नंबर 4, रेलवे कॉलोनी, माला फाटक, एसपी ऑफिस, 80 फीट रोड, संजय नगर, डकनिया स्टेशन, नालंदा कॉलेज होते हुए अनंतपुरा।
12. न्यू बस स्टैंड-न्यू बस स्टैंड सर्कुलर: एरोड्रम अंडरपास, घोड़े वाले बाबा सर्किल, सीएडी, गढ़ पैलेस, सकतपुरा, थर्मल कॉलोनी, नाका चुंगी, अभेड़ा महल, करणी माता मंदिर, बड़गांव तिराहा, गुरुद्वारा, त्रिकुटा माता मंदिर, प्रताप सर्किल, नयापुरा, अंटाघर अंडरपास और 80 फीट रोड।
13. नयापुरा-तालेड़ा: नयापुरा सर्किल, कुन्हाड़ी, सुवालका रेजिडेंसी, मां त्रिकुटा, माहेश्वरी रिसोर्ट, हर्बल पार्क, अगमगढ़ गुरुद्वारा, बड़गांव बावड़ी, बल्लोप, शेखावाटी ढाबा होते हुए रघुनाथपुरा।
14. नयापुरा-रड़ी चढ़ी फाटक: नयापुरा, कुन्हाड़ी सर्किल, सुवालका रेजिडेंसी, मां त्रिकुटा, गिरधरपुरा, गुडली टोल प्लाजा और केशवराय पाटन तिराहा।
15. एरोड्रम-धनेश्वर: नयापुरा, महाराणा प्रताप सर्किल, कुन्हाड़ी, नाका चुंगी, नांता, टोल प्लाजा और करोंदी।
16. एरोड्रम-दरा: विज्ञान नगर, कॉमर्स कॉलेज, आईएल चौराहा, अनंतपुरा, रेतिया चौकी, आरटीओ कार्यालय, जगपुरा, केवल नगर, अलनिया, कैरियर प्वाइंट यूनिवर्सिटी, कसार, गोयल प्रोटीन होते हुए मंडाना।
17. बड़ा तिराहा-शंभूपुरा एयरपोर्ट: नयापुरा, कुन्हाड़ी, सुवालका रेजिडेंसी, मां त्रिकुटा, माहेश्वरी रिसोर्ट, हर्बल पार्क, अगमगढ़ गुरुद्वारा, बड़गांव बावड़ी, और वेदांत कॉलेज।
18. रेलवे स्टेशन-मुकुंदरा विहार: नयापुरा, जे.डी.बी. कॉलेज, एरोड्रम, कॉमर्स कॉलेज रोड, तलवंडी, ओपेरा अस्पताल, महावीर नगर प्रथम, सुभाष नगर प्रथम, काली माता मंदिर सर्किल, मेडिकल कॉलेज, खड़े गणेशजी और जीएसटी ऑफिस।
19. रेलवे स्टेशन प्लेटफॉर्म-4 से जीएडी सर्किल: गवर्नमेंट कॉलेज, जे.डी.बी., अंटाघर, एरोड्रम, सीएडी, दादाबाड़ी चौराहा, आरएसी ऑफिस, सरस डेयरी होते हुए जीएडी सर्किल। वापसी में तीन बत्ती, केशवपुरा, तलवंडी, कॉमर्स कॉलेज, एरोड्रम, अंटाघर, जे.डी.बी. और गवर्नमेंट कॉलेज मार्ग।
20. रायपुरा-सोगरिया स्टेशन राजनगर, बोरखेड़ा, मानपुरा, कोरल पार्क, एसपी ऑफिस, माला फाटक और रेलवे स्टेशन प्लेटफॉर्म नंबर-4।
Updated on:
18 Aug 2026 11:15 am
Published on:
18 Aug 2026 11:15 am
