तीन श्रेणियों में मिलेगा पुरस्कार
कृषक उपहार योजना में ई-उपहार कूपन प्राप्त करने पर तीन श्रेणियों में पुरस्कार मिलेंगे। पहला मंडी स्तर, दूसरा खण्ड स्तर व तीसरा पुरस्कार राज्य स्तर पर मिलेगा।
मंडी स्तर पर हर 6 माह में किसान को दो प्रकार के पुरस्कार मिलेंगे। पहला गेट पास की विक्रय पर्ची पर व दूसरा ई-नाम भुगतान की विक्रय पर्ची पर। गेट पास व ई-नाम भुगतान की विक्रय पर्ची पर प्रत्येक में प्रथम पुरस्कार 25 हजार, द्वितीय पुरस्कार 15 हजार व तृतीय पुरस्कार 10 हजार रुपए मिलेगा।
खण्ड स्तर पर हर 6 माह में प्रथम पुरस्कार 50 हजार, द्वितीय पुरस्कार 30 हजार व तृतीय पुरस्कार 20 हजार रुपए मिलेगा।
राज्य स्तर पर वर्ष में एक बार पुरस्कार मिलेगा। राज्य स्तर पर किसान को प्रथम पुरस्कार 2.50 लाख रुपए, द्वितीय पुरस्कार 1.50 लाख रुपए व तृतीय पुरस्कार 1 लाख रुपए मिलेगा।