
खानपुर. स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शुक्रवार को गोलाना में समस्त ग्रामवासियों एवं विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों ने तिरंगा यात्रा निकाली। यात्रा में तिरंगा हाथों में लेकर विद्यार्थी देशभक्ति के नारे लगाते रहे। यात्रा मुख्य बाजार से शुरू होकर माली मोहल्ला, अहीर मोहल्ला, लाल चौक होते हुए मुख्य बाजार से निकली और विद्यालय परिसर में सम्पन्न हुई।
तिरंगा यात्रा के दौरान ग्रामीणों में भी उत्साह नजर आया। जगह-जगह लोगों ने विद्यार्थियों का स्वागत किया। यात्रा में ग्रामवासियों, शिक्षकों एवं विद्यार्थियों की सहभागिता रही।
Updated on:
15 Aug 2026 06:00 am
Published on:
15 Aug 2026 06:00 am
