
देवरी (बारां). बारां जिले के देवरी क्षेत्र की ग्राम पंचायत बीलखेड़ामाल के राजकीय प्राथमिक विद्यालय रायपुर में विद्यार्थियों का शून्य नामांकन होने के बावजूद यहां लगाए हुए दोनों शिक्षकों को अन्यत्र विद्यालय में भेज दिया गया है। राजस्थान पत्रिका के 28 जुलाई अंक में स्कूल आते शिक्षक...बैठक समय बिताते और लौट जाते शीर्षक से प्रमुखता से समाचार प्रकाशित किया गया था। इसके बाद शिक्षा विभाग हरकत में आया। बुधवार को ब्लॉक शिक्षा अधिकारी रहीमुद्दीन ने आदेश जारी कर दोनों शिक्षकों को देवरी क्षेत्र के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय चौराखाड़ी में डेपुटेशन पर लगा दिया। चौराखाड़ी विद्यालय में पहले से मात्र दो शिक्षकों के भरोसे 12 कक्षाएं संचालित थीं, वहीं डेपुटेशन पर लगाए दो शिक्षकों को मिलाकर अब चार शिक्षक होने से शिक्षण व्यवस्था में सुधार होगा। चौराखाड़ी के ग्रामीणों ने राजस्थान पत्रिका का आभार जताते हुए कहा कि चौराखाड़ी स्कूल में शिक्षकों की कमी अब दूर हो पाई है।
Updated on:
30 Jul 2026 06:00 am
Published on:
30 Jul 2026 06:00 am
