11 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कोटा
Rajasthan ka Ran :  मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने भाजपा के इस प्रत्याशी के लिए मांगे वोट, बोलीं, ‘इन्हें रिकॉर्ड मतों से जिताएं
Play video

Rajasthan ka Ran : मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने भाजपा के इस प्रत्याशी के लिए मांगे वोट, बोलीं, ‘इन्हें रिकॉर्ड मतों से जिताएं

दोनों प्रदेशों में बनेगी भाजपा की सरकार, मुरलीधर को जिताओ  
Google source verification

झालावाड़/सोयतकलां. मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे पिड़ावा में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में जाते समय सोयत कस्बे से निकली। इस दौरान कार्यकर्ताओं की भीड़ देख वे बस स्टैंड पर रूकी तो कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। सीएम ने पूछा कि यहां से टिकट किसको मिला, कार्यकर्ताओं ने कहा कि मुरलीधर पाटीदार को। इस पर उन्होंने कहा कि मुरलीधर को रिकॉर्ड मतों से जीताओ और 29 को जयपुर में आपका स्वागत है। दोनों प्रदेशों में भाजपा की सरकार बनेगी। वरिष्ठ कार्यकर्ता आत्माराम जायसवाल, मंडल अध्यक्ष फूलचंद दांगी, विक्रमादित्य रेगे, प्रदीप शर्मा विधायक प्रतिनिधि, रवि पांवडिय़ा आदि मौजूद रहे।

राजस्थान के वो मुख्यमंत्री जिन्होंने शहीद भगत सिंह से प्रभावित होकर पुल उड़ा दिया था…

सभी शक्ति केन्द्रों में झालावाड़ नंबर वन
पिड़ावा. सोयत मार्ग स्थित वर्धमान शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय में मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे नव बूथ शक्ति कार्यकर्ता सम्मेलन में शाम 5.32 बजे पहुंची तो सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से स्वागत किया। सीएम ने दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम को आगे बढ़ाया। कार्यक्रम में दर्जनों कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने रीति-नीति से प्रभावित होकर भाजपा की सदस्यता ली। सम्मेलन में सीएम ने कहा कि अनुशासन में सभी शक्ति केन्द्रों में झालावाड़ नंबर वन है। क्षेत्र के लोगों ने सबसे ज्यादा प्रेम दिया। 30 वर्षों बाद झालावाड़ में रेल सेवा शुरू हुई।

#MurderMystery : जिसकी सलाह से नया जीवन शुरू करना था, उसी ने खत्म कर दी जिन्दगी

इस दौरान कुछ समय के लिए बिजली गुल होने पर सीएम ने लोगों से कटौती की जानकारी ली। सीएम ने कहा कि पूरे प्रदेश में 33 लाख लोगों को गैस कनेक्शन मिला। क्षेत्र के लोगों ने 30 साल तक भरपुर प्रेम दिया, पूरा क्षेत्र मेरा परिवार है। राजे ने बूथ अध्यक्षों से टीमें लेकर लोगों से रूबरू होने की बात कही। इसके बाद सीएम ने सभी समाज के अध्यक्ष, व्यापारी, जनप्रतिनिधि की बैठक ली। इस दौरान बारां जिला संगठन प्रभारी दिनेश जैन, पूर्व मंडल अध्यक्ष भारत भूषण प्रे्रमी, पालिकाध्यक्ष निर्मल शर्मा, उपाध्यक्ष प्रमोद कुमार जैन, जिलामंत्री राजेन्द्र जैन, नगर मंडल अध्यक्ष कमल कासलीवाल, महाविद्यालय निदेशक रेणू जैन सहित 6 7 बूथ समितियों के अध्यक्ष व कार्यकर्ता मौजूद रहे।