
Election2018: राजस्थान के रण में 4पूर्व मंत्रियों की प्रतिष्ठा दांव पर, प्रचार खत्म होते ही आखिर क्यों बढ़ गई दिग्गज नेताओं की धकडने...
कोटा . कोटा जिले में 6 विधानसभा सीट हैं। अभी सभी सीटों पर भाजपा का कब्जा है। कोटा उत्तर और कोटा दक्षिण हॉट सीट हैं। कोटा उत्तर में कांग्रेस से पूर्व स्वायत्त शासन मंत्री शांति धारीवाल और दो बार विधायक रहे भाजपा के प्रहलाद गुंजल के बीच मुकाबला है। वहीं कोटा दक्षिण सीट पर भाजपा सांसद ओम बिरला की प्रतिष्ठा दांव लगी हैं, यहां भाजपा ने दुबारा संदीप शर्मा को मैदान में उतारा है। उनके सामने कांग्रेस की राखी गौतम मैदान है।
इन सीटों के अलावा लाडपुरा सीट पर भी रोचक मुकाबला है। यहां पूर्व राज परिवार की प्रतिष्ठा दांव लगी है। भाजपा के टिकट पर पूर्व राज परिवार की सदस्य कल्पना देवी का मुकाबला कांग्रेस की गुलनाज गुड्डू से है। पीपल्दा में कांग्रेस और भाजपा दोनों ने पैराशूट उम्मीदवार मैदान में उतारे हैं। कांग्रेस से रामनारायण मीना और भाजपा से ममता शर्मा मैदान में हैं।
रामगंजमंडी विधानसभा में दो पूर्व मंत्रियों की प्रतिष्ठा दांव पर लगी हुई है। यहां भाजपा से मदन दिलावर और कांग्रेस से रामगोपाल बैरवा में मुकाबला है। सांगोद विधानसभा क्षेत्र में पूर्व मंत्री भरत सिंह कांग्रेस के प्रत्याशी और विधायक हीरालाल नागर तीसरी बार में भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ रहे हैं।
स्टार प्रचारकों का असर
कोटा जिले की सीटों पर स्टार प्रचारकों की सभाओं और दौरों का असर नजर नहीं आ रहा, यहां मतदाता खामोश है। दोनों राजनीतिक दल प्रचार में पूरी ताकत से जुटे रहे।
संभाग पर एक नजर
कोटा संभाग में कुल 17 सीटें हैं इनमें से अभी 16 सीटों पर भाजपा काबिज है। केवल हिंडोली सीट पर कांगे्रस के विधायक हैं।
कोटा जिले की सीटें: पीपल्दा, सांगोद, कोटा उत्तर, कोटा दक्षिण, रामगंजमंडी और लाडपुरा
झालावाड़ जिले की सीटें: खानपुर, झालरापाटन, डग, मनोहरथाना।
बूंदी: केशवरायपाटन, बूंदी और हिंडोली।
बारां: अंता, बारां-अटरू, छबड़ा, किशनगंज।
संभाग की हॉट सीट
झालरपाटन: यहां मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे और कांग्रेस के मानवेन्द्र सिंह के बीच मुकाबला है।
अंता: यहां कृषि मंत्री प्रभुलाल सैनी और पूर्व मंत्री प्रमोद जैन भाया के बीच मुकाबला है।
कोटा उत्तर: यहां कांग्रेस के पूर्व मंत्री शांति धारीवाल और विधायक प्रहलाद गुंजल के बीच मुकाबला है।
Published on:
05 Dec 2018 06:23 pm
बड़ी खबरें
View Allकोटा
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
