13 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

6.91 करोड़ रुपए से राजस्थान में यहां होगा सड़क और नाली निर्माण, विधायक ने किया शिलान्यास

Good News: राजस्थान के लाडपुरा विधायक कल्पना देवी ने रविवार को 6.91 करोड़ रुपए के विभिन्न विकास कार्यों का शिलान्यास किया। इस दौरान, वार्ड 43 में आयोजित चौपाल में उन्होंने जी-राम-जी योजना के बारे में जानकारी दी।
less than 1 minute read
Google source verification

कोटा

•

image

Akshita Deora

•

Jan 26, 2026

MLA Kalpana Devi

चौपाल में जीआरजी समेत योजनाओं की जानकारी देती विधायक (फोटो: पत्रिका)

Kota News: लाडपुरा विधायक कल्पना देवी ने रविवार को 6 करोड़ रुपए के विकास कार्यों का शिलान्यास किया। इस दौरान उन्होंने वार्ड 43 में आयोजित चौपाल में जी-राम-जी योजना की जानकारी दी।

विधायक ने गुरु गोविन्द विहार, पूनम कॉलोनी में 6 करोड़ 91 हजार रुपए के विभिन्न विकास कार्यों का शिलान्यास किया। इन विकास कार्यों में अमृत कलश कॉलोनी में सड़क एवं नाली निर्माण कार्य के लिए 1 करोड़ 2 लाख 95 हजार गुरु गोविन्द विहार कॉलोनी में नाली निर्माण कार्य 1 करोड़ 6 लाख 17 हजार रुपए, गुरु गोविन्द विहार कॉलोनी के पार्क में विकास कार्य 1 करोड़ 7 लाख 23 हजार रुपए और वैभव स्टेट एवं दुर्गा नगर विस्तार कॉलोनी में नाली निर्माण 2 करोड़ 84 लाख 56 हजार के काम किए जाएंगे। इस अवसर पर सभी कार्यक्रमों में जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी, भाजपा कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।

जी-राम-जी चौपाल में दी जानकारी

विधायक ने छावनी में पीएम मोदी के कार्यक्रम मन की बात को कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्रवासियों के साथ सुना। इसके बाद ग्राम पंचायत अरण्डखेड़ा में आयोजित ग्राम उत्थान शिविर में सहभागिता की। शिविर में ग्रामीणों को विभिन्न विभागीय योजनाओं की जानकारी दी गई तथा मौके पर ही उनकी समस्याओं के समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

ग्राम पंचायत गन्दीफली के गलाना, ग्राम अरलिया के अरण्डखेड़ा में जी-आर-जी योजना की जानकारी के लिए चौपाल आयोजित की गई। चौपाल में ग्रामीणों को रोजगार, स्वरोजगार, आजीविका, कौशल विकास, महिला सशक्तिकरण एवं सरकारी योजनाओं की जानकारी दी।

राजस्थान से जुड़ी हर ताज़ा खबर, सीधे आपके WhatsApp पर
जुड़ें अभी :
https://bit.ly/4bg81fl

बड़ी खबरें

View All

कोटा

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग