1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भाजपा के राठौड़, राजस्थान राज्य जिमनास्टिक के अध्यक्ष बने

छह साल बाद हुए राजस्थान राज्य जिम्नास्टिक्स संघ की कार्यकारिणी के चुनाव में भाजपा के चैनसिंह राठौड़ निर्विरोध अध्यक्ष चुने गए।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोटा

•

image

Shailendra Tiwari

•

Updated: 21 May 2018, 1:11 PM IST

election

भाजपा के राठौड़, राजस्थान राज्य जिमनास्टिक के अध्यक्ष बने

कोटा. छह साल बाद हुए राजस्थान राज्य जिम्नास्टिक्स संघ की कार्यकारिणी के चुनाव में भाजपा के चैनसिंह राठौड़ निर्विरोध अध्यक्ष चुने गए। साथ ही, उनका पूरा पैनल भी निर्वाचित घोषित हुआ।

Read More:खुलासा: विधायक राजावत ने जिस काम के लिए यूआईटी अधिकारियों को लताड़ा, उसी में निकला फर्जीवाड़ा

डीसीएम रोड स्थित एक होटल में आयोजित चुनाव के बाद राठौड़ व अन्य कार्यकारिणी सदस्यों का फूलमाला पहनाकर स्वागत किया गया। चुनाव अधिकारी रविन्द्र विजय ने बताया कि राजस्थान राज्य जिम्नास्टिक्स संघ के चुनाव में राठौड़ पैनल निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया।

Read More:कोटा में इमानुअल संस्थान के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 79 बच्चों कराया आजाद, हॉस्टल संचालकों ने रातों-रात गायब किए 621 बच्चे

कार्यकारिणी में उपाध्यक्ष पद पर चितौडग़ढ़ के घनश्यामसिंह राणावत, जैसलमेर के विक्रमसिंह भाटी, भरतपुर के रमेश इन्दौलिया, जोधपुर के परमेश्वर प्रजापत, सचिव पद पर नागौर के भागीरथ पूनिया, कोषाध्यक्ष पद पर बीकानेर के सुधीरकुमार शर्मा, सहसचिव पद पर उदयपुर के अनुराग भटनागर, सिरोही के जितेन्द्रसिंह चौहान, अलवर के हरपाल सिंह, सहसचिव पद पर भीलवाड़ा के कैलाश मूंदड़ा चुने गए।

Read More:Research: लैब असिस्टेंट के बेटे की खोज ने बदल डाली विज्ञान की दुनिया, अजवाइन से खोजा प्रदूषण मिटाने का कारगर तरीका

इसके अलावा बीकानेर के प्रदीपसिंह पंवार, चितौडगढ़ के दिलीप सिंह शक्तावत, चूरू के राजेन्द्रसिंह राठौड़, कोटा ? के भरतसिंह, बाड़मेर के हरिसिंह, सिरोही के यशपाल सिंह सदस्य बने।

Read More:एसीबी की धीमी चाल: कोटा के इन Doctor's के दामन पर लगे भ्रष्टाचार के दाग फिर भी 17 साल से कर रहे मौज

इस दौरान भारतीय जिम्नास्टिक्स संघ के ज्ञानसिंह, राजस्थान राज्य आेलम्पिक संघ के दिनेश सक्सेना, खेल अधिकारी अजीज पठान मौजूद रहे।

Read More:Read More: विश्व में मेडिकल और इंजीनियरिंग में धाक ज़माने के बाद अब ब्यूटी में छाया कोटा ....

राठौड़ ने बताया कि प्रत्येक जिले में जिम्नास्टिक्स खेलों को बढ़ावा दिया जाएगा। जिन जिलों में संघ के चुनाव नहीं हुए, वहां चुनाव कराए जाएंगे। भूमि-भवन व एक्यूपमेंट खरीदे जाएंगे, फिर प्रतियोगिताएं होंगी।


राठौड़ ने बताया कि कोटा में जिम्नास्टिक एकेडमिक भवन बनाया जाएगा। इसके लिए श्रीनाथपुरम स्टेडियम में जगह का चयन कर लिया है। न्यास में फाइल लगा रखी है। उसे जल्द सरकार से स्वीकृत करवाने का प्रयास किया जाएगा।