2 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

विश्व में मेडिकल और इंजीनियरिंग में धाक ज़माने के बाद अब ब्यूटी में छाया कोटा ….

अंतरराष्ट्रीय स्तर परआयोजित 'मिस सुपर ग्लोब प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर कोटा की बेटी अंशिका ने 'मिस सुपर ग्लोब' का ताज अपने नाम किया है।
2 min read
Google source verification

कोटा

image

Deepak Sharma

May 18, 2018

miss super globe

विश्व में मेडिकल और इंजीनियरिंग में धाक ज़माने के बाद अब ब्यूटी में छाया कोटा ....

कोटा . मेडिकल व इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षाओं में सफलता की धूम मचाने वाली शैक्षणिक नगरी कोटा का नाम अब सौन्दर्य के क्षेत्र में भी पहचान बनाने लगा है। कोटा की बेटी अंशिका ने 'मिस सुपर ग्लोब' का ताज अपने नाम किया है।

Read more: यदि आप है कार मालिक तो आप के काम की है ये खबर.....

14 मई को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर केरल में आयोजित 'मिस सुपर ग्लोब प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन किया और अपना वर्चस्व कायम रखा। अंशिका इससे पूर्व जनवरी 2018 में मिस कोटा भी चुनी जा चुकी हैं। अप्रेल माह में जयपुर में आयोजित 'फेब मिस'राजस्थान में भी अंशिका ने शानदार सफलता अर्जित करते हुए कोटा का नाम गौरवान्वित किया। 'मिस सुपर ग्लोब' का इंडिया फिनाले अन्तरराष्ट्रीय कोरियोग्राफर अरुण रत्न के नेतृत्व में हुआ।

PIE : युवतियों ने सीखा, कैसे निखारें सौन्दर्य , त्वचा का रखे ध्यान

फैशन रनवे में भारत की 15 मॉडल्स का चयन हुआ। इसमें विभिन्न राउंड को पार करते हुए अंशिका फस्र्ट रनर अप रही। प्रतियोगिता में सफलता प्राप्त करने वाली चयनित तीनों श्रेष्ठ मॉडल अब विदेशों में जाकर भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी। इसमें अंशिका का चयन कंबोडिया के लिए हुआ है।

Read More: जरा संभलकर कहीं आप का फोटो न खींच जाए ट्रैफिक पुलिस के हाथों


पत्रिका इन एजुकेशन एवं वाइब्रेंट एकेडमी की ओर से दादाबाड़ी स्थित मोदी पब्लिक स्कूल में चल रहे समर कैंप में तीसरे दिन भी शहरवासियों में उत्साह देखा गया। यहां गुरुवार अल सुबह बच्चे, युवतियां ऑन स्पॉट पंजीयन कराने के लिए काउंटर पर आए। वहीं विभिन्न क्लासेज में पंजीकृत अभ्यथिज़्यों ने हॉबी, डांसेज, कला की बारीकियां सीखी। साथ ही सेहत के प्रति जागरूक होने के लिए योगा क्लासेज ज्वाइन की। युवतियों ने चेहरे की सुंदरता, त्वचा की सुरक्षा के लिए ब्यूटिशियन रश्मि झारवाल से कई गुर सीखे। यह कैम्प 6 जून तक चलेगा।

बड़ी खबरें

View All

कोटा

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग

45 करोड़ की सड़क एक साल में दूसरी बार टूटी, गुणवत्ता पर सवाल यपाटन मार्ग पर करीब 45 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित 22.50 किलोमीटर लंबी सड़क एक वर्ष के भीतर दूसरी बरसात भी नहीं झेल पाई। सड़क एक साल में दूसरी बार क्षतिग्रस्त हो गई है, जिससे निर्माण सामग्री की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। इस बार सुवासा, बाजड और जमीतपुरा गांव के बीच करीब 15 स्थानों पर डामर जगह-जगह से उखड़ गया है और गिट्टी बाहर निकलने लगी है। क्षतिग्रस्त सड़क पर पैचवर्क की मांग को लेकर ग्रामीणों ने शनिवार को सुवासा कस्बे में विरोध प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क पर बने गहरे गड्ढों के कारण विशेष रूप से रात्रि के समय वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। अंधेरे में गड्ढे दिखाई नहीं देने से आए दिन दोपहिया और चारपहिया वाहन चालक गिरकर चोटिल हो रहे हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन और सार्वजनिक निर्माण विभाग से तत्काल पैचवर्क और सड़क की स्थायी मरम्मत कराने की मांग की है। जानकारी के अनुसार, तालेड़ा से केशोरायपाटन तक सड़क निर्माण के लिए 45 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए थे। निर्माण कार्य 15 अगस्त 2022 से शुरू हुआ था और इसे सितंबर 2023 तक पूरा किया जाना था, लेकिन सड़क के दोनों ओर लगभग डेढ़ मीटर पटरी निर्माण का कार्य अभी भी कई स्थानों पर अधूरा पड़ा है। ग्रामीणों के अनुसार, सड़क पर लगभग एक वर्ष पूर्व डामरीकरण किया गया था, लेकिन दिसंबर 2025 में सुवासा, बाजड और जमीतपुरा के बीच करीब 20 स्थानों पर सड़क उखड़ गई थी। उस समय संवेदक द्वारा पैचवर्क कर सड़क की मरम्मत की गई थी, लेकिन मरम्मत कार्य की गुणवत्ता संतोषजनक नहीं रही। परिणामस्वरूप जुलाई 2026 में दूसरी बरसात शुरू होते ही सड़क फिर से उखड़ गई और कई स्थानों पर गिट्टी निकलने लगी है। लगातार टूट-फूट के कारण सड़क धीरे-धीरे बड़े गड्ढों में तब्दील होती जा रही है। इस मार्ग से प्रतिदिन करीब तीन हजार से अधिक छोटे-बड़े व भारी वाहन गुजरते हैं। यह सड़क नेशनल हाईवे 52 व मेगा हाईवे को जोड़ती है। सड़क की बदहाल स्थिति के कारण वाहन चालकों, किसानों, मजदूरों और आसपास के गांवह/वें के लोगों को रोजाना परेशानी झेलनी पड़ रही है। कई बार शिकायत करने के बावजूद अब तक स्थायी समाधान नहीं हो पाया है। अभिषेक गुर्जर, सहायक अभियंता, सार्वजनिक निर्माण विभाग, तालेड़ा ने बताया कि तालेड़ा से सुवासा के बीच कुछ स्थानों पर सड़क क्षतिग्रस्त हुई है और सड़क निर्माण का कुछ कार्य अभी शेष है। संवेदक का पूरा भुगतान अभी नहीं हुआ है। क्षतिग्रस्त सड़क की मरम्मत करने के निर्देश संवेदक को दे दिए गए हैं। सड़क वर्तमान में गारंटी अवधि में है और इसकी मरम्मत संवेदक द्वारा ही कराई जाएगी।

Rajasthan