1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

PIE : युवतियों ने सीखा, कैसे निखारें सौन्दर्य , त्वचा का रखे ध्यान

युवतियों ने सीखा, कैसे निखारें सौन्दर्य , त्वचा का रखे ध्यान , ऑनस्पॉट पंजीयन काउंटर पर रही भीड़  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोटा

•

image

Shailendra Tiwari

•

Updated: 17 May 2018, 10:19 PM IST

pie

कोटा . पत्रिका इन एजुकेशन एवं वाइब्रेंट एकेडमी की ओर से दादाबाड़ी स्थित मोदी पब्लिक स्कूल में चल रहे समर कैंप में तीसरे दिन भी शहरवासियों में उत्साह देखा गया। यहां गुरुवार अल सुबह बच्चे, युवतियां ऑन स्पॉट पंजीयन कराने के लिए काउंटर पर आए। वहीं विभिन्न क्लासेज में पंजीकृत अभ्यथिज़्यों ने हॉबी, डांसेज, कला की बारीकियां सीखी। साथ ही सेहत के प्रति जागरूक होने के लिए योगा क्लासेज ज्वाइन की। युवतियों ने चेहरे की सुंदरता, त्वचा की सुरक्षा के लिए ब्यूटिशियन रश्मि झारवाल से कई गुर सीखे। यह कैम्प 6 जून तक चलेगा।

अधिक जानकारी के लिए दूरभाष-9784742324,8003699405 पर सम्पकज़् कर सकते हैं। सुखमनी फिजियोथैरेपी एंड फिटनेस जोन की टीम ने ऑन स्टेज एरोबिक्स डांस के साथ एक्सरसाइज करवाई। इंग्लिश स्पोकन क्लास में टीचर शब्बीर खान ने अंग्रेजी बोलने की बारीकियां सिखाई। गिटार एक्सपटज़् अमित गुप्ता ने युवक-युवतियों को गिटार के तारों पर सुरों का ज्ञान कराया। बास्केटबॉल कोच उज्ज्वल शर्मा ने बच्चों को बॉस्केट गेम की बारीकियां सिखाई। महाबली स्पोटज़् एकेडमी के कोच सैफ खान ने सेल्फ डिफेंस के गुर सिखाए। काटूज़्न मेकिंग की बारीकियां बताई। कल्चर डांस एक्सपर्ट्स धीरज पंवार ने युवतियों को डांस, गाने के बोल के आधार पर भाव-भंगिमाओं की जानकारी दी। कथक डांसर निहारिका चौहान व संजोली ने सुर ताल के गुर सिखाए।

10 फीसदी छूट
ऑनलाइन पंजीकरण कराने पर 10 फीसदी की छूट दी जा रही है। पंजीकरण pie.patrika.com पर लॉगइन कर किया जा सकता है।


ये हैं प्रमुख कोर्सेज
सुबह 7 से 8 बजे तक: एरोबिक्स, सेल्फ डिफेंस, योगा, बास्केट बॉल, बैडमिंटन, इवेंट मैनेजमेंट शामिल है।
सुबह 8.15 से 9.15 बजे तक : एंकरिंग, गिटार, हिप हॉप डांस, स्केटिंग, स्पोकन इंग्लिश, बेली डांस, इथिकल हेकिंग, जनज़्लिज्म, किचन गाडज़्निंग व बोनसाई प्लांटेशन शामिल हैं।

चेयरमैन के इशारे पर कोटा डेयरी ने बंद कर दी कांग्रेस कार्यकर्ता की दूध सप्लाई, गुंजल के खिलाफ प्रदर्शन में शामिल होना पड़ा भारी

सुबह 9.30 से 10.30 बजे तक : कल्चरल डांस, फैशन डिजाइनिंग, ब्यूटी केयर, स्क्रीन एंड हेयर स्पा, मेहंदी मेकिंग, हैंड राइटिंग, काटूज़्न मेकिंग, पेंटिंग, ड्राईंग, वेस्टर्न डांस, बेसिक कम्प्यूटर, एक्टिंग थियेटर का समावेश है। सायं 5.30 से 6.30 बजे तक : बॉलीवुड डांस, केलिग्राफी, कथक डांस, अबेकस सालसा डांस का प्रशिक्षण दिया जाएगा।

21 मई से शुरू होंगे ये कोर्सेज

बैडमिंटन, इंडो कनटेम्परी डांस, पसज़्नलिटी डवलपमेंट, स्केटिंग, इथिकल हेकिंग साइबर सिक्यूरिटी, जनलिज़्ज्म-डिजीटल- इलेक्ट्रोनिक मीडिया, पेंटिंग ड्राईं, एक्टिंग-थियेटर, केलीग्राफी, बेसिक कम्प्यूटर।