
-सेवा भारती प्रकल्प शिक्षकों की बैठक
अटरू. सेवा भारती के तत्वावधान में राधास्वामी पब्लिक विद्यालय परिसर में प्रकल्प शिक्षकों की बैठक आयोजित की गई। बैठक का शुभारंभ गीत एवं समरसता मंत्र के साथ हुआ। इस दौरान शिक्षिकाओं को प्रार्थना एवं विभिन्न संस्कार कार्यक्रमों का अभ्यास कराया गया तथा आगामी गतिविधियों की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की गई। जिला मंत्री श्याम नागर ने शिक्षिकाओं को संबोधित करते हुए कहा कि वे अपने दैनिक जीवन में प्रातः स्मरणीय मंत्र, दीप मंत्र एवं भोजन मंत्र को अपनाकर विद्यार्थियों और समाज के बीच भारतीय संस्कृति एवं संस्कारों का प्रसार करें। उन्होंने प्रकल्पों में निर्धारित समय-सारिणी एवं पाठ्यक्रम के अनुसार नियमित अध्ययन-अध्यापन कराने पर भी बल दिया। बैठक में आगामी सावन एवं भाद्रपद माह के दौरान बस्तियों के मंदिरों में महिलाओं एवं पुरुषों को भजन-कीर्तन और सत्संग के माध्यम से जोड़ने के प्रयास करने का निर्णय लिया गया। सह जिला मंत्री राजेंद्र कुशवाह एवं जिला कोषाध्यक्ष योगेश खंडेलवाल ने आगामी मंदिर दर्शन एवं रक्षाबंधन उत्सव की योजनाओं पर चर्चा करते हुए बस्तियों से अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया। इस अवसर पर सह जिला कोषाध्यक्ष हेमंत विजय, जिला प्रकल्प प्रमुख जितेंद्र गौड़, खंड मंत्री मनीष शर्मा सहित प्रकल्प शिक्षिकाएं उपस्थित रहीं।
Updated on:
28 Jul 2026 06:01 am
Published on:
28 Jul 2026 06:01 am
