28 जुलाई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बिना बच्चों के चल रहा सरकारी विद्यालय

कोटा

image

Newsdesk

Jul 28, 2026

Rajasthan

-बलराम मेहता
देवरी (बारां). नामांकन बढ़ाने के लिए भले ही अभियान चलाया जा रहा हो लेकिन बच्चों की संख्या बढ़ना तो दूर, जो बच्चे पहले से पढ़ रहे थे, उन्हें भी रोक पाना मुश्किल हो रहा है। बारां जिले के आदिवासी बहुल देवरी क्षेत्र की ग्राम पंचायत बीलखेड़ा माल के राजकीय प्राथमिक विद्यालय रायपुर में बच्चों का नामांकन शून्य हैं, फिर भी विद्यालय चल रहा है। विद्यालय में दो शिक्षक कार्यरत हैं जो सुबह विद्यालय पहुंचते हैं और समय पूरा होते ही ताला लगाकर घर लौट जाते हैं। पिछले वर्षो में नामांकित बच्चों की संख्या कभी भी दहाई के पार नहीं रही। इस वर्ष तो नामांकन शून्य पर आ गया है।


-गांव में अब छोटे बच्चे ही नहीं

गांव के हरिओम मेहता ने बताया कि रायपुर गांव में पांच-छह परिवार ही निवास कर रहे हैं। इसमें छोटे बच्चे नहीं हैं। अधिकतर बच्चे बड़ी कक्षाओं में पढ़ने के लिए देवरी निजी विद्यालय में पढ़ रहे हैं। यहां कोई छोटे बच्चे नहीं होने की वजह से इस विद्यालय में जीरो नामांकन बना हुआ है। गांव में शिक्षा विभाग ने अच्छा भवन बना रखा है। दो शिक्षक भी तैनात कर रखे हैं, फिर भी यहां नामांकन जीरो है।

-पिछले सत्र में भी तीन बच्चे ही थे

देवरी क्षेत्र के राजकीय प्राथमिक विद्यालय रायपुर में सत्र 2025-26 में तीन छात्र थे, जिसमें से एक छात्र पांचवीं उत्तीर्ण कर अन्यत्र चला गया। वहीं दूसरे छात्र ने टीसी कटवा ली और तीसरा छात्र अपने परिजनों के साथ पलायन कर गया लेकिन इस सत्र में स्कूल में नामांकन पूरी तरह शून्य हो गया है। ऐसे शिक्षा विभाग ने दो शिक्षक कार्यरत हैं जो लाखों रुपए बिना मेहनत के उठा रहे हैं। राजकीय प्राथमिक विद्यालय रायपुर के प्रधानाध्यापक ब्रजमोहन मेहता ने बताया कि हमने शून्य नामांकन के सम्बन्ध में पीईओ बीलखेड़ा माल, और ब्लॉक शिक्षा अधिकारी शाहाबाद को सूचना दे रखी है।



अगर रायपुर विद्यालय में बच्चों का जीरो नामांकन है तो जानकारी लेकर विद्यालय को बंद करने की कार्यवाही की जाएगी।
रहीम उद्दीन, ब्लॉक शिक्षा अधिकारी, शाहाबाद