
कस्बाथाना. सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कस्बाथाना में प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व दिवस के अवसर पर गर्भवती महिलाओं की भीड़ देखने को मिली। चिकित्सा प्रभारी डॉ. राकेश दड़िया ने बताया कि शिविर में गर्भवती महिलाओं की स्वास्थ्य जांच, रक्तचाप, हीमोग्लोबिन, वजन सहित आवश्यक परीक्षण किए गए। साथ ही उन्हें पोषण, सुरक्षित प्रसव और नियमित जांच के महत्व की जानकारी दी गई। चिकित्सकों ने उच्च जोखिम वाली गर्भवती महिलाओं की विशेष निगरानी कर आवश्यक उपचार एवं परामर्श भी प्रदान किया। कार्यक्रम के दौरान डॉ. पवन खांण्डे, नर्सिंग आॅफिसर सुनील खाण्डे करण मेहता, राधेश्याम मीणा, खालिद शेख, नरेश मेहता, रामस्वरूप जाटव, दिलिप मेहता, रामस्वरूप यादव, एएनएम गायत्री, सीमा की भागीदारी रही।
Updated on:
28 Jul 2026 06:01 am
Published on:
28 Jul 2026 06:01 am
