
कोटा .
कोटा में बिजली सप्लाई करने वाली निजी कंपनी कोटा इलेक्ट्रिसिटी डिस्ट्रीब्यूशन लिमिटेड (केईडीएल) ने जब अवैध रूप से बिजली जला रहे लोगों के कनेक्शन काटना शुरू किया तो लोगों को बिजली का कनेक्शन लेने की सुध आई। आलम यह रहा कि केईडीएल के ऊर्जा जागरण शिविर में पूरे दिन बिजली कनेक्शन लेने वालों की भीड़ जुटी रही।
Read More: "लो जी! तबादलों से बैन हटते ही याद आ गए बूढ़े मां-बाप, पहले दिन ही विधायकों के पास लगा अर्जियों का ढेर
पिछले दिनों अपना घर आवासीय योजना में केईडीएल के कर्मचारियों ने अवैध तरीके से संचालित कनेक्शन काटने शुरू किए तो जमकर विवाद हुआ। जिन लोगों ने अभी तक बिजली का कनेक्शन नहीं लिया उन्हें नया कनेक्शन देने के लिए केईडीएल ने मंगलवार को बॉम्बे योजना में ऊर्जा जागरण शिविर लगाया।
केईडीएल के सहायक अभियंता पंकज सक्सेना ने बताया कि शिविर में बॉम्बे योजना बस्ती और अपना घर आवासीय योजना के 235 लोगों ने आवेदन किया। जिन्हें आवेदन पत्र से लेकर, स्टाम्प पेपर, नोटरी और लोड टेस्टिंग फार्म तक मौके पर उपलब्ध करवाया। कागजी कार्रवाई पूरी करने के बाद आवेदक का तत्काल लोड टेस्ट कर बिजली कनेक्शन जोड़ दिए। नए कनेक्शन लेने के लिए गरीब उपभोक्ताओं को किश्तों में राशि चुकाने की सुविधा भी दी गई। जिन उपभोक्ताओं ने घरेलू उपयोग के लिए आवेदन किया था उन्हें खंभे से लेकर घर में लगे मीटर तक सर्विस लाइन भी नि:शुल्क उपलब्ध कराई।
Read More: गरीबों का हक मत मारो, अस्पताल में दवाओं का इंतजाम करो, कांग्रेस ने दिया 7 दिन का अल्टीमेटम
अब यहां लगेंगे
सीओओ अभिजॉय सरकार ने बताया कि 16 मार्च को घोड़ा बस्ती के लोगों को नए बिजली कनेक्शन देने के लिए घोड़ा चौराहा स्थित नागरिक सहकारी बैंक के सामने सुबह 10 बजे से ऊर्जा जागरण शिविर लगाया जाएगा।
Published on:
14 Mar 2018, 4:07 PM IST
बड़ी खबरें
View Allकोटा
राजस्थान न्यूज़
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.