4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

400 किमी दूर से कोटा आकर किशोरी को किया अगवा, गिरफ्तार

नीमराना में पढ़ रहा इंजीनियरिंग छात्र लॉक डाउन के बावजूद पहुंचा कोटा , किशोरी को अगवा कर ले गया करौली, दोस्तों के घर से कोटा पुलिस ने दबोचा    
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोटा

•

image

Vineet Kumar Singh

•

Updated: 29 Mar 2020, 8:10 PM IST

woman kidnapped and sold

woman kidnapped and sold

कोटा. लॉक डाउन के दौरान सड़कों पर वाहनों की आवाजाही बंद होने के बावजूद एयरोनॉटिकल इंजीनियरिंग का छात्र नीमराना से 400 किमी की दूरी तय कर न सिर्फ कोटा पहुंचा बल्कि यहां रह रही किशोरी को अगवा कर करौली ले गया। किशोरी के परिजनों ने जब नयापुरा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई तो सर्विलांस के आधार पर आरोपी को धर दबोचा। डिप्टी एसपी भगवत सिंह हिंगड़ ने बताया कि रूपवास निवासी रवि कटारा नीमराना के इंजीनियरिंग कॉलेज से एयरोनॉटिकल ट्रेड से बीटेक की पढ़ाई कर रहा है।

Read more : बरडा बस्ती के लोगों ने आटे से भरी पिकअप लूटी, 9 गिरफ्तार

लॉक डाउन के दौरान 14 मार्च को करीब 400 किमी की दूरी तय कर रवि कोटा पहुंचा और नयापुरा थाना क्षेत्र की एक किशोरी को अगवा कर ले गया। किशोरी के परिजनों ने 15 मार्च को रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह रात में घर पर ही सो रही थी, लेकिन तड़के जब वह उठे तो लापता हो चुकी थी। काम नहीं आई कोई तरकीब किशोरी ने परिजनों को गुमराह करने के लिए अपने एक बैग में तीन युवकों के नाम और मोबाइल नंबर की पर्ची छोड़ दी थी। परिजनों ने शिकायत दर्ज कराते समय इन्हीं युवकों पर किशोरी के अगवा करने का संदेह जताया था, लेकिन पुलिस ने जब पड़ताल शुरू की तो पता चला कि सिर्फ परिजनों और पुलिस को झांसा देने के लिए ऐसा किया गया। पर्ची पर जिन युवकों के नाम लिखे थे किशोरी की उनसे काफी दिनों से न तो बात हुई और ना ही वह उसके संपर्क में मिले।

कोरोना इफेक्ट: भूख से बिलबिलाते मजदूरों का सहारा बने कोटा के युवा, खाना बनाकर बांट रहे पैकट

करौली से दबोचा

हिंगड़ ने बताया कि सर्विलांस और मुखबिरों की सूचना के आधार पर पुलिस को पता चला कि किशोरी नीमराना से इंजीनियरिंग कर रहे रूपवास निवासी छात्र रवि कटारा के लगातार संपर्क में थी। इसके बाद तकनीकी अनुसंधान और मुखबिरों की सूचना से पता चला कि रवि कटारा ही उसे 15 मार्च की सुबह कोटा से लेकर निकला है। किशोरी को बरामद करने और रवि कटारा की गिरफ्तारी के लिए एएसआई गोविंद सिंह के नेतृत्व में नयापुरा थाने की पुलिस टीम करौली भेजी गई। जहां मूंडला कस्बे से आरोपी को गिरफ्तार कर किशोरी को सही सलामत बरामद कर लिया गया। रविवार को पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया। जबकि किशोरी को नारी निकेतन भेज दिया गया है।