
कोटा. केन्द्र सरकार ने अगले साल के जनवरी माह से सोने के आभूषण पर हॉलमार्क अनिवार्यता को जून 2021 तक के लिए स्थगित कर दिया है। जिससे सर्राफ व्यापारियों ने राहत की सांस ली ,लेकिन उनकी प्रमुख मांग 20 कैरेट पर भी हॉलमार्क लगाने की स्वीकृति को अभी स्वीकार नहीं किया है। इस कारण व्यापारियों में रोष और निराशा छा गई है।
श्रीसर्राफ ा बोर्ड के अध्यक्ष सुरेन्द्र गोयल विचित्र ने बताया कि 15 जनवरी 2021 से सोने के आभूषणों पर हॉलमार्क अनिवार्य किया गया था, लेकिन कोरोना महामारी के कारण पिछले दो माह तक सीजऩ के समय लॉक डाउन के चलते व्यापार बंद रहा। जिस वजह से सभी दुकानदारों के माल अटक गया है जो अब आगामी छह महीने तक विक्रय होना मुश्किल है।
ऐसी विषम परिस्थितियों में किसी भी दुकानदार के लिए हॉलमार्किंग ज्वैलरी का स्टॉक करना नामुमकिन था, इसलिए सरकार को इसकी अनिवार्यता को एक साल आगे बढ़ाना चाहिए था, लेकिन सरकार ने पांच महीने की राहत प्रदान की है। 20 कैरेट सोने की ज्वैलरी पर भी हॉलमॉर्क लगाने की मांग को लेकर लगातार प्रयास जारी रखेंगे। इस संबंध में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से फिर सर्राफा कारोबारी मिलेंगे।
Published on:
27 Jul 2020 08:32 pm
बड़ी खबरें
View Allकोटा
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
