4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

खेत में जानवर घुसे तो चलाया बम, किसान के हाथ का पंजा उड़ा

कोटा. उद्योग नगर थाना क्षेत्र स्थित इमानुअल स्कूल के पीछे खेत में घुसे मवेशियों को भगाने के वास्ते देसी बम चलाने पर एक किसान के हाथ का पंजा उड़ गया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोटा

•

image

Dheetendra Kumar Sharma

•

Updated: 12 Nov 2017, 10:44 PM IST

 किसान

कोटा .

उद्योग नगर थाना क्षेत्र स्थित इमानुअल स्कूल के पीछे खेत में घुसे मवेशियों को भगाने के वास्ते देसी बम चलाने पर एक किसान के हाथ का पंजा उड़ गया। घायल डीसीएम निवासी कजोड़ लाल कहार है, लहुलुहान हालत में परिजनों ने उसे एमबीएस के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया है।

कजोड़ ने बताया कि वह सुबह अपने खेत पर कार्य कर रहा था। इस दौरान कई सारे जानवर घुस आए। उसने जानवरों को भगाने के लिए देसी बम चलाया। बीड़ी से बत्ती सुलगाते बत्ती बम हाथ में ही फट गया। तेज धमाके के साथ उसके बाएं हाथ का पूरा पंजा उड़ गया।

Read More: राजस्थान में जापानी इनसेफेलाइटिस वायरस का हमला, एक की मौत, चिकित्सा विभाग में मचा हड़कंप

बम के बारूद से उसके चहरे पर भी कई जगह चोटें आई हैं। परिजनों ने बताया कि खेतों में आए दिन जानवर आ जाते हैं जो फसल को नुकसान पहुंचाते हैं। इन्हें भगाने के लिए अक्सर देसी बम चलाते हैं, तेज धमाके के कारण जानवर भाग जाते हैं। उद्योग नगर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Read More: पदमावती पर भाजपा विधायक ने दी भंसाली को खुली चुनौती, दम है तो बना कर दिखाओ इन पर फिल्म

पूरा शहर त्रस्त

जानलेवा हो चुके मवेशियों के आतंक से पूरा शहर अरसे से त्रस्त है। सड़क पर आमजन और खेतों में किसानों के लिए ये परेशानी का सबब बने हुए हैं। इस साल करीब नौ-दस लोगों की जानें जा चुकी हैं। इनमें युवा बुजुर्ग से लेकर महिलाएं तक शामिल हैं। राह चलते दो दर्जन से ज्यादा लोग आवारा मवेशियों से टकराकर अस्पताल पहुंच चुके हैं।

आए दिन लोग चोटिल हो रहे हैं। पैदल चलने वालों या साइड में खड़े हो जाने वालों तक को ये चपेट में ले रहे। प्रशासनिक स्तर पर कई मर्तबा इनका मुद्दा बैठकों में छाया रहा लेकिन जमीनी स्तर पर कोई राहत आमजन को नहीं मिली पाई है।