
भंवरगढ़. कस्बे सहित अंचल में गुरुवार रात्रि व शुक्रवार को हुई बरसात के बाद किसानों ने खेतों की ओर रुख किया है। बरसात के बाद खेतों में अमी आने के बाद किसानों द्वारा सोयाबीन, धान, मक्का की फसल में खरपतवार नाशक व कीटनाशक दवाओं का छिड़काव करना शुरू कर दिया है । हालांकि बीच बीच में होने वाली बूंदाबांदी कार्य में खलल भी डाल रही है। फिर भी किसान फसलों में अल्प वर्षा के कारण बड़े पैमाने पर उगे खरपतवार को कम करने व कीट प्रकोप से फसल को बचाने के लिए दवा का स्प्रे करने में जुटे हुए हैं। कस्बे के प्रमुख सिंचाई स्रोत बिलासी बांध में पुराने जल को छोड़ने के बाद अभी तक मात्र चार इंच पानी की आवक हुई जिसके कारण किसान भविष्य को लेकर काफी चिंतित हैं। इधर यहां सिंचाई विभाग के अधीन आने वाले क्षेत्र के घट्टी गांव स्थित कालीसोत तालाब, महोदरी, नाहरगढ़, छतरगंज,गोपालपुरा,तालाब में पानी की आवक शुरू नहीं हुई है वही इकलेरा सागर में पांच फीट, उम्मेद सागर में 22 फीट, व अहमदी तालाब में 1.40 फीट पानी की आवक हुई है।
Updated on:
09 Aug 2026 06:00 am
Published on:
09 Aug 2026 06:00 am
