3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Kota: बेटी के गृहप्रवेश कार्यक्रम से लौटकर पिता ने उठाया खौफनाक कदम, बेटा छत पर पहुंचा तो इस हाल में मिले

Van Driver Committed Suicide: कोटा में एक व्यक्ति ने घर की छत पर जाकर खुदकुशी कर ली। मृतक की पहचान भंवर सिंह (52) निवासी छोटा सोगरिया के रूप में हुई है, जो प्राइवेट स्कूल में वेन चालक था।

less than 1 minute read
Google source verification

कोटा

image

Akshita Deora

Nov 30, 2025

Kota Police

प्रतीकात्मक तस्वीर: पत्रिका

Kota Suicide Case: कोटा के रेलवे कॉलोनी थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति ने अपनी जिंदगी समाप्त कर ली। भंवर सिंह (52) ने अपने घर की छत पर जाकर आत्महत्या कर ली। वह एक प्राइवेट स्कूल में वेन चालक के रूप में काम करता था। घटना शुक्रवार रात की है जब भंवर सिंह अपनी पत्नी और बेटे के साथ बेटी के गृहप्रवेश कार्यक्रम से घर लौटे गए थे।

बेटी के गृहप्रवेश कार्यक्रम में गए थे

शुक्रवार को भंवर सिंह और उनका परिवार बेटी के ससुराल में आयोजित गृहप्रवेश कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। शाम को खाना खाकर सब घर लौटे आए।

इसके बाद भंवर सिंह करीब 8 बजे छत पर गए लेकिन जब वह काफी देर तक नीचे नहीं आए तो उनका बेटा चिंतित होकर छत पर गया। वहां उसने अपने पिता को गंभीर हालत में पाया।

पता नहीं चला आत्महत्या का कारण

बेटे ने पिता को नीचे लाकर तुरंत MBS अस्पताल में भर्ती कराया लेकिन डॉक्टर ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और परिजनों को सुपुर्द किया। पुलिस मामले की जांच कर रही है लेकिन आत्महत्या के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है।

Story Loader