26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

गुदगुदाने के बजाय रूला गए अग्रेंजों के जमाने जेलर

विजयश्री रंगमंच पर फिल्म अभिनेता और कॉमेडियन असरानी ने अपने दिल का दर्द भी सांझा किया। कहा पर्दे पर कलाकार को चाहने वाले का सही रूप पता नहीं चलता।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोटा

•

image

ritu shrivastav

•

Updated: 4 Oct 2017, 3:57 PM IST

Film Actor in Kota, Comedian Asrani,  Asrani performed in Kota, National Dashera Mela - 2017, Dashera Mela in Kota, Kota, Kota Patrika, Kota News, Kota Patrika News, Rajasthan Patrika

कॉमेडियन असरानी

दशहरा मेला में मंगलवार रात को सिंधी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें इसमें फिल्म अभिनेता कॉमेडियन असरानी , सिंधी भजन गायक सरल रोशन, टीना भास्कर व मुकेश वाधवानी ने श्रोताओं को बांध कर रख दिया। असरानी ने अपने चिर परिचित अंदाज में शोले का डॉयलोग 'हम अंग्रेजों के जमाने के जेलर हैं आहा...सुनाया तो विजय श्री रंगमंच किलकारियों से गूंज उठा।







Read More: जिसने दिया आसरा उसी की पत्नी से बना डाले अवैध संबंध, गंवानी पड़ी जान

असरानी ने दी डांस प्रस्तुति, हुआ सिंधी गायन

पहले दौर में असरानी मेला समिति के पदाधिकारियों, कोटा कोचिंग व विद्यार्थियों की तारीफ कर मंच से चले गए। इस दौरान उन्होंने 'ये दोस्ती हम नहीं... गीत भी पर प्रस्तुति दी, बाद में सिंधी गायक सरल रोशन ने 'लगिया लगिया दिल तोसा लगिया मिठा ते तो केड़ी खबर माणु भले सो यार.... 'आयो लाल झूलण ज्यो मेळो आयो सरीखे सिंधी गीतों, भजनों व कलाम पेश कर मंत्रमुग्ध किया। सुरीले गीत गूंजने लगे और लोग मस्ती में झूमने लगे।

Patrika Impact: पुलिसिया तांडव की शुरू हुई जांच, एएसपी ने थाने से मांगा रिकॉर्ड

दर्द भी छलका

इससे पहले असरानी ने कलाकारों के पीछे दर्द को भी उदाहरण देकर सुनाया। उन्होंने कहा कि कलाकार को वही करना होता है जो स्क्रिप्ट में लिखा होता है। पर्दे पर कलाकार को चाहने वाले का सही रूप से पता नहीं चलता। रूबरू हो तो ही सच का पता चलता है। पहले दौर में असरानी मुश्किल से आधा घंटा भी मंच पर नहीं रूके। इससे दर्शक थोड़ा निराश हुए।

Read More:स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर राजस्थान में बढ़ी सतर्कता, सरकार ने जारी की एडवाइजरी

गर्मी ने किया परेशान

आयोजन के दौरान असरानी गर्मी से परेशान हो गए। कुछ देर की प्रस्तुति देकर वे मंच से चले गए, लेकिन मंच के पीछे बने कक्षों में गर्मी के कारण वे परेशान हो गए। वे उपस्थित लोगों से भी नहीं मिले, न ही चेहते और समाज के लोगों के साथ फोटो खिचवाएं। भीड़ कम हुई तो पुलिसकर्मियों के साथ फोटो खिंचवाए। फिर भीड़ बढ़ी तो वे उठकर मंच की ओर चले गए।

Read More: पुलिस के लिए पहेली बना घर में फैला खून

तालियों की गडग़ड़ाहट के साथ हुआ स्वागत

गायक सरल रोषन, टीना भास्कर, लता भटानी कॉमेडियन मुकेश वाधवानी श्रोताओं से रूबरू हुए तो तालियों की गडग़ड़ाहट के साथ स्वागत हुआ। कार्यक्रम संयोजक रमेश आहूजा ने बताया कि मुख्य अतिथि कोटा दक्षिण विधायक संदीप शर्मा थे। सिंधी सोशल सर्किल के संरक्षक भगवती खूबचंदानी, प्रकाशवीर नाथानी, प्रेम भाटिया, संत कंवरराम धर्मशाला के अध्यक्ष गिरधारी पंजवानी व अन्य ने पूजा-अर्चना कर कार्यक्रम की शुरुआत की।

बड़ी खबरें

View All

कोटा

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग