26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पुलिस के लिए पहेली बना घर में फैला खून, इलाके में फैली सनसनी

बूंदी के जवाहर नगर हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी स्थित एक मकान में फैला खून पुलिस ही नहीं घरवालों के लिए भी पहेली बन गया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोटा

•

image

Vineet Kumar Singh

•

Updated: 4 Oct 2017, 12:43 PM IST

blood spilled in house, crime in bundi, Murder in bundi, bundi police, crime in rajasthan, rajasthan patrika, kota patrika, patrika news, crime news bundi

blood spilled in the house at bundi

बूंदी के जवाहर नगर हाउसिंग बोर्ड के एक मकान में मंगलवार रात को फैले खून ने मोहल्ले में सनसनी फैला दी। मकान मालकिन ने इसकी सूचना पुलिस कंट्रोल रूम को दी। सूचना पर उप अधीक्षक समदर सिंह मय जाप्ते मौके पर पहुंचे। जहां उन्होंने मामले की जांच शुरू की, लेकिन काफी तफ्तीश के बावजूद पता नहीं चल सका कि खून आया कहां से। पुलिस मामले की गंभीरता को देखते हुए बुधवार को भी छानबीन में जुटी रही।

Read More: जिसने दिया आसरा उसी की पत्नी से बना डाले अवैध संबंध, गंवानी पड़ी जान

बिखरा पड़ा था खून

पुलिस एवं प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार चार मंजिला मकान के सभी मालों में किराएदार रहते हैं। नीचे से पहले व दूसरे माले पर रहने वाले किराएदार सुबह से बाहर गए हुए थे। शाम को जब पहले माले पर रहने वाले किराएदार लौटे तो उन्होंने मकान की सीढिय़ों पर खून बिखरा देखा। सूचना उन्होंने मकान मालकिन हेम कंवर को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने देखा तो दूसरी मंजिल के बाथरूम का वॉश बेसिन टूटा हुआ था।

Read More: स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर राजस्थान में बढ़ी सतर्कता, सरकार ने जारी की एडवाइजरी

चारों तरफ फैला था खून

बाथरूम सहित सीढिय़ों पर काफी मात्रा में खून फैला हुआ दिखाई दिया। जो बाहर दरवाजे तक था। पुलिस ने तीसरी व चौथी मंजिल पर रहने वाले किराएदार छात्रों से बातचीत की, लेकिन उन्होंने भी अनभिज्ञता जाहिर की। मोहल्ले के लोग भी किसी प्रकार की घटना से इनकार करते दिखाई दिए। जबकि उक्त मकान के पास काफी घनी आबादी है, फिर भी लोग कुछ बताने से इनकार करते रहे।पुलिस के लिए भी मामला पहेली बना रहा। हालांकि पुलिस अधिकारी सभी पहलुओं पर जांच कर रहे हैं।

Read More: पूर्व सरपंच को ब्लैकमेल कर रही थी महिला अधिकारी, फांसी लगाकर दी जान

सड़क पर मिला वृद्ध का शव

बूंदी के सदर थाना इलाके में सिलोर रोड स्थित बोरली का बरड़ा सड़क पर मंगलवार को एक वृद्ध का शव मिला। सूचना पर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने बताया कि नमाना के हरिपुरा निवासी 58 वर्षीय प्रहलाद जांगिड़ सड़क पर मृत मिला। मृतक के शरीर पर कोई चोट नहीं थी। पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने बताया कि परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार मृतक वृद्ध बिजौलिया के कांस्या में पुत्री से मिलने गया था। सोमवार शाम को वहां से वापस लौटा, लेकिन घर नहीं पहुंचा। मृतक की जेब से रोडवेज बस का टिकट भी मिला।

बड़ी खबरें

View All

कोटा

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग