26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जिसने दिया आसरा उसी की पत्नी से बना डाले अवैध संबंध, गंवानी पड़ी जान

बूंदी जिले के केशवराय पाटन में 30 सितंबर को मिले शव की पुलिस ने शिनाख्त कर ली है। युवक की हत्या अवैध संबंधों के चलते हुई थी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोटा

•

image

Vineet Kumar Singh

•

Updated: 4 Oct 2017, 12:17 PM IST

Murder in illegal relations, crime in bundi, Murder in bundi, bundi police, crime in rajasthan, rajasthan patrika, kota patrika, patrika news, crime news bundi

Murder in illegal relations

केशवरायपाटन.पुलिस ने हनुतिया गांव निवासी धनराज गुर्जर की हत्या की गुत्थी सुलझा कर विवाहिता सहित तीन जनों को हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर लिया।
थाना प्रभारी रामानंद यादव ने बताया कि 30 सितम्बर की सुबह जलोदा गांव के मोड़ पर अज्ञात शव मिलने के बाद उसकी शिनाख्त 2 अक्टूबर को हुई। मृतक के भाई शिवराज गुर्जर की रिपोर्ट पर मामला दर्ज किया गया।

Read More: पुलिसिया तांडव की शुरू हुई जांच, एएसपी ने थाने से मांगा रिकॉर्ड

तीन लोगों ने की हत्या

बूंदी पुलिस अधीक्षक ने इस हत्याकांड की जांच के लिए वृत्ताधिकारी शिवलाल बैरवा के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की थी। बैरवा व यादव के नेतृत्व में मामले को तीन दिन में सुलझा कर हत्या करने व शव को ठिकाने लगाने के आरोपित तीन जनों को गिरफ्तार कर लिया गया। थाना प्रभारी यादव ने बताया कि मृतक धनराज का संबंध जयस्थल निवासी एक विवाहिता से था।जिसके पति ने उसकी हत्या की। इनका सहयोग गांव के मुखराम माली ने किया। वे हत्या के बाद शव ड्रेन में फैंक गए। शव को फैंकने विवाहिता का पति व मुखराम दोनों आए। पुलिस ने विवाहिता सहित तीनों को गिरफ्तार कर लिया। इन पर हत्या कर सबूत मिटाने का आरोप था।

Read More: स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर राजस्थान में बढ़ी सतर्कता, सरकार ने जारी की एडवाइजरी

जिस थाली में खाया उसी में किया छेद

हनोतिया निवासी परमानंद के पास ही रहता था। उसी के पास काम करता था। खाना भी उनके घर ही खाता था। अवैध संबंध बनने के बाद 29 सितम्बर की रात को घर पर ही पति व पत्नी ने धारदार हथियार से हत्या कर दी। सहयोगी को बुलाकर उसी रात को शव को ड्रेन में उग रहे झाड़ों व घास में डाल दिया। 30 को शव मिला तो क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पुलिस को भी इस गुत्थी को सुलझाने में मशक्कत करनी पड़ी।

बड़ी खबरें

View All

कोटा

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग