14 मई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

60 साल में पहली बार अक्टूबर में चम्बल नदी के सबसे बड़े बांध गांधीसागर के गेट खुले, राजस्थान में हाई अलर्ट

गांधीसागर के कैचमेंट एरिया में रविवार रात हुई बारिश के बाद सोमवार दोपहर गांधीसागर बांध का एक गेट खोल दिया गया। पानी की आवक को देखते हुए सोमवार शाम 6 बजे राणा प्रताप सागर बांध का भी एक गेट खोलकर जल प्रवाह शुरू किया गया। इससे पहले गांधी सागर बांध के 28 सितम्बर को तीन स्लूज गेट खोले गए थे।

less than 1 minute read
Google source verification
kota news

गांधीसागर के कैचमेंट एरिया में रविवार रात हुई बारिश के बाद सोमवार दोपहर गांधीसागर बांध का एक गेट खोल दिया गया। पानी की आवक को देखते हुए सोमवार शाम 6 बजे राणा प्रताप सागर बांध का भी एक गेट खोलकर जल प्रवाह शुरू किया गया। इससे पहले गांधी सागर बांध के 28 सितम्बर को तीन स्लूज गेट खोले गए थे।

गांधीसागर बांध का एक गेट खोल दिया

गांधीसागर के कैचमेंट एरिया में रविवार रात हुई बारिश के बाद सोमवार दोपहर गांधीसागर बांध का एक गेट खोल दिया गया। पानी की आवक को देखते हुए सोमवार शाम 6 बजे राणा प्रताप सागर बांध का भी एक गेट खोलकर जल प्रवाह शुरू किया गया। इससे पहले गांधी सागर बांध के 28 सितम्बर को तीन स्लूज गेट खोले गए थे।

विद्युत उत्पादन कर 11 हजार 667 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा

जलसंसाधन विभाग के सहायक अभियंता रिजवान अंसारी ने बताया कि गांधीसागर बांध में 41 हजार 222 क्यूसेक पानी की आवक के बाद सोमवार दोपहर 2 बजे बांध का एक छोटा (स्लूज) गेट खोलकर 19500 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है। यहां विद्युत उत्पादन कर 2800 क्यूसेक पानी की निकासी जारी है। बांध का जलस्तर 1312 फीट पूर्ण भराव क्षमता के मुकाबले 1311.94 फीट दर्ज किया गया। राणा प्रताप सागर बांध का एक गेट खोलकर 35 हजार क्यूसेक और पन बिजलीघर से विद्युत उत्पादन कर 9094 क्यूसेक पानी की निकासी की जा रही है। राणा प्रताप सागर बांध में 20 हजार 952 क्यूसेक पानी की आवक हो रही है। जवाहर सागर बांध के गेट खोलने की तैयारी की जा रही है। यहां 11 हजार 667 क्यूसेक पानी की आवक और विद्युत उत्पादन कर 11 हजार 667 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है। कोटा बैराज के 2 गेट 4-4 फीट खोलकर शाम छह बजे 10 हजार 68 क्यूसेक पानी की निकासी की जा रही।

रात एक बजे बंद कर दिया था गेट

राणा प्रताप सागर बांध का रविवार दोपहर खोला गया गेट देर रात 1 बजे बंद कर दिया था। सोमवार दोपहर को गांधीसागर का एक गेट खोलने के बाद शाम 6 बजे राणा प्रताप सागर बांध का एक गेट दोबारा खोला गया।

बड़ी खबरें

View All

कोटा

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग