6 दिसंबर 2025,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

देशी चूल्हे पर विदेशी मेम ने सेकी बाजरे की ऐसी रोटियां, उंगलियां चाटते रह गए गोरे

बूंदी महोत्सव में आईं स्पेन की मारिया ने अपने हाथों से चूल्हे पर रोटी सेकी तो उनके बच्चे भी टकटकी लगाकर देखते रह गए।

4 min read
Google source verification
Bundi Festival, Bundi Festival 2017, Foreign Guests at Bundi Festival, Folk Art in Bundi Festival, Culture Festival Bundi Festival, Rajasthan Tourism, Bundi Tourism, Kota Rajasthan Patrika, Kota Latest News, Kota News in Hindi

बूंदी उत्सव का रंग दिनों दिन चटख होता जा रहा है। राजस्थानी संस्कृति को नजदीक से देखने आए विदेशी मेहमान इस मौके का जमकर लुत्फ उठा रहे हैं। लोक कलाकारों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों पर पर्यटक भी झूम उठे। इस दौरान स्पेन से आई मारिया ने खुद हाथों से रोटी सेंकीने बैठ गईं।

Bundi Festival, Bundi Festival 2017, Foreign Guests at Bundi Festival, Folk Art in Bundi Festival, Culture Festival Bundi Festival, Rajasthan Tourism, Bundi Tourism, Kota Rajasthan Patrika, Kota Latest News, Kota News in Hindi

मारिया को देशी चूल्हे पर रोटियां सेकता देख उनके बच्चे भी हैरत में पड़ गए। हर कोई मारिया को टकटकी लगाकर देखता रहा। मारिया ने कहा कि यह उनके जीवन का सबसे शानदार अनुभव था। जब उन्होंने भारतीय संस्कृति को नजदीक से न सिर्फ देखा, बल्कि उसे जिया भी।

Bundi Festival, Bundi Festival 2017, Foreign Guests at Bundi Festival, Folk Art in Bundi Festival, Culture Festival Bundi Festival, Rajasthan Tourism, Bundi Tourism, Kota Rajasthan Patrika, Kota Latest News, Kota News in Hindi

बूंदी उत्सव की चौतरफा सतरंगी छटा बिखरी हुई थी। इसी बीच शोभायात्रा में शामिल होने के लिए भगवान शिव और पार्वती के साथ भगवा श्री कृष्ण के स्वरूप विदेशी मेहमानों के खेमे से होकर गुजरने लगे। भगवान के इन स्वरूपों को देखकर विदेशी मेहमान श्रद्धा और आस्था के साथ हाथ जोड़कर खड़े हो गए। स्पेन के पर्यटकों के इस भक्तिभाव ने बूंदी महोत्सव में मौजूद हर किसी शख्स का मन मोह लिया।

Bundi Festival, Bundi Festival 2017, Foreign Guests at Bundi Festival, Folk Art in Bundi Festival, Culture Festival Bundi Festival, Rajasthan Tourism, Bundi Tourism, Kota Rajasthan Patrika, Kota Latest News, Kota News in Hindi

बूंदी महोत्सव में आयोजित लोक कार्यक्रमों का विदेशी मेहमानों ने जमकर लुत्फ उठाया। ना सिर्फ उन्होंने लोक सांस्कृति से जुड़े कार्यक्रम देखे, बल्कि खुद भी प्रदर्शन करने के लिए मंच पर आ जुटे।

Bundi Festival, Bundi Festival 2017, Foreign Guests at Bundi Festival, Folk Art in Bundi Festival, Culture Festival Bundi Festival, Rajasthan Tourism, Bundi Tourism, Kota Rajasthan Patrika, Kota Latest News, Kota News in Hindi

शोभायात्रा के दौरान भी विदेशी मेहमान इसका हिस्सा बने। घोड़े पर सवार हो कर वह भी शोभायात्रा में शामिल हुए।

Bundi Festival, Bundi Festival 2017, Foreign Guests at Bundi Festival, Folk Art in Bundi Festival, Culture Festival Bundi Festival, Rajasthan Tourism, Bundi Tourism, Kota Rajasthan Patrika, Kota Latest News, Kota News in Hindi

बूंदी महोत्सव के दौरान लाखेरी में मटकी दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें भी विदेशी मेहमानों ने हिस्सेदारी की।

Bundi Festival, Bundi Festival 2017, Foreign Guests at Bundi Festival, Folk Art in Bundi Festival, Culture Festival Bundi Festival, Rajasthan Tourism, Bundi Tourism, Kota Rajasthan Patrika, Kota Latest News, Kota News in Hindi

विदेशी महिलाएं सिर पर मटकी रखकर जब दौडीं तो हर कोई देखता ही रह गया।

Bundi Festival, Bundi Festival 2017, Foreign Guests at Bundi Festival, Folk Art in Bundi Festival, Culture Festival Bundi Festival, Rajasthan Tourism, Bundi Tourism, Kota Rajasthan Patrika, Kota Latest News, Kota News in Hindi

बूंदी के सुखमहल परिसर में विदेशी मेहमानों की परम्परागत तरीके से मनुहार की गई। मान-मनुहार और स्वागत का ये तरीका देख विदेशी पावणे गद्गद् हो गए।

Bundi Festival, Bundi Festival 2017, Foreign Guests at Bundi Festival, Folk Art in Bundi Festival, Culture Festival Bundi Festival, Rajasthan Tourism, Bundi Tourism, Kota Rajasthan Patrika, Kota Latest News, Kota News in Hindi

माथे पर कुमकुम का टीका व सर पर साफा बंधवाकर वह खासे प्रफुल्लित नजर आए। हिंदुस्तान के इस नए अंदाज में जब उन्होंने खुद को देखा तो सेल्फियां क्लिक किए बिना नहीं रह सके।

Bundi Festival, Bundi Festival 2017, Foreign Guests at Bundi Festival, Folk Art in Bundi Festival, Culture Festival Bundi Festival, Rajasthan Tourism, Bundi Tourism, Kota Rajasthan Patrika, Kota Latest News, Kota News in Hindi

जब राजस्थान आए हों तो मूछों की बात चले बिना यह यात्रा अधूरी ही रहती है। विदेशी मेहमानों ने बूंदी महोत्सव में जब लंबी-लंबी मूछ वाले लोगों को देखा तो वह उनकी मूछों के साथ फोटो खिचवाए बिना नहीं रह सके।

Bundi Festival, Bundi Festival 2017, Foreign Guests at Bundi Festival, Folk Art in Bundi Festival, Culture Festival Bundi Festival, Rajasthan Tourism, Bundi Tourism, Kota Rajasthan Patrika, Kota Latest News, Kota News in Hindi

मान-मनुहार कार्यक्रम में सुर संगम कार्यक्रम में लोक कलाकारों ने अपनी मनमोहक प्रस्तुतियों से खूब तालियां बजवाई। कच्छी घोडी नृत्य व लोक वाद्य यंत्रों की ध्वनियां विदेशी सैलानियों को खूब रास आई। उन्होंने खुद भी हाथ में ड्रम ले लिए और बजाने लगे।

Bundi Festival, Bundi Festival 2017, Foreign Guests at Bundi Festival, Folk Art in Bundi Festival, Culture Festival Bundi Festival, Rajasthan Tourism, Bundi Tourism, Kota Rajasthan Patrika, Kota Latest News, Kota News in Hindi

आदिवासियों का लोक नृत्य देखकर विदेशी पावणे खासे खुश हुए।

Bundi Festival, Bundi Festival 2017, Foreign Guests at Bundi Festival, Folk Art in Bundi Festival, Culture Festival Bundi Festival, Rajasthan Tourism, Bundi Tourism, Kota Rajasthan Patrika, Kota Latest News, Kota News in Hindi

राजस्थानी वेश भूषा में सजी लड़कियों को देख कैमरों के जमकर फ्लेश चमके।

Bundi Festival, Bundi Festival 2017, Foreign Guests at Bundi Festival, Folk Art in Bundi Festival, Culture Festival Bundi Festival, Rajasthan Tourism, Bundi Tourism, Kota Rajasthan Patrika, Kota Latest News, Kota News in Hindi

मान-मनुहार कार्यक्रम में विदेशी पावणों ने लाइव कुकीज का भी लुत्फ लिया। स्पेन से आए जॉन और मॉरिया ने बताया कि बूंदी उत्सव को लेकर काफी सुना था यहां की संस्कृति को करीब से जाना। बनाए गए पकवानों को लेकर जानकारी ली। यहां के पकवान काफी स्वादिष्ट हैं।

Bundi Festival, Bundi Festival 2017, Foreign Guests at Bundi Festival, Folk Art in Bundi Festival, Culture Festival Bundi Festival, Rajasthan Tourism, Bundi Tourism, Kota Rajasthan Patrika, Kota Latest News, Kota News in Hindi

बूंदी महोत्सव में सेल्फी लेते विदेशी मेहमान।