27 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Kota Missing Case: ‘रिपोर्ट मत कराना…बच्चे को छोड़ दूंगा’, बेटे का अंतिम संस्कार करने के बाद विदेशी नंबर से आया कॉल

Kota News: कोटा में एक लापता 9वीं कक्षा के छात्र का शव नहर में मिलने और अंतिम संस्कार के बाद परिजनों को विदेशी नंबर से आई वीडियो कॉल ने दहशत में डाल दिया।

less than 1 minute read
Google source verification

कोटा

image

Akshita Deora

Feb 27, 2026

Kota-Police

प्रतीकात्मक तस्वीर: पत्रिका

Missing Student Of Kota: कोटा के छावनी-रामचंद्रपुरा इलाके से लापता बालक का शव नहर में मिलने और अंतिम संस्कार करने के बाद विदेशी नंबर से आए एक वीडियो काॅल ने परिजनों को परेशान कर दिया। विदेशी नंबर से एक नकाबपोश व्यक्ति ने वीडियो कॉल कर धमकी दी कि वे बच्चे के गुम होने की पुलिस में रिपोर्ट नहीं करवाएं, वह बच्चे को छोड़ देगा। उसने कहा कि यदि परिजनों ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करवाई तो वह बच्चे की हत्या कर देगा।

गुमानपुरा थाना प्रभारी महेश कारवाल ने बताया कि कक्षा 9 का छात्र गुमानपुरा थाना क्षेत्र स्थित घर से बिना बताए चला गया था। इसके बाद 24 फरवरी को उम्मेदगंज दाईं मुख्य नहर में उसका शव बरामद किया गया। पुलिस ने पाेस्टमार्टम करवाकर शव परिजनाें काे साैंप दिया।

परिजनों ने बालक का अंतिम संस्कार भी कर दिया। बालक के गुम होने पर परिजनों ने जिस मोबाइल नंबर से बच्चे की तलाश के लिए गुहार लगाई थी। हैकर ने उस नंबर को हैक कर लिया और उन्हें फोन कर ऐसी बात कही। परिजनों ने सोशल मीडिया पर धमकी मिलने पर अभी प्रकरण दर्ज नहीं करवाया, लेकिन पुलिस ने प्रसंज्ञान लेते हुए जांच की तो प्रथम दृष्टया यह मामला हैकिंग का लगा रहा है।

अपने नंबर से नहीं करें अपील

पुलिस ने बताया कि अपराध के मामले में लोग अपने नंबरों से सोशल मीडिया पर अपील करने की बजाए पुलिस के माध्यम से ही अपील करें। ऐसा नहीं करने पर हैकर उन्हें आर्थिक नुकसान भी पहुंचा सकते हैं।