1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बिजली और राजस्व की बचत के लिए अब पॉजिटिव इंजीनियरिंग फॉर्मूला

Public Health Engineering Department करेंगे बिजली और राजस्व की बचत

less than 1 minute read
Google source verification

कोटा

image

Suraksha Rajora

Aug 10, 2019

formula of positive engineering Public Health Engineering Department

बिजली और राजस्व की बचत के लिए अब पॉजिटिव इंजीनियरिंग फॉर्मूला

कोटा. कोटा के जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग में बिजली और राजस्व की बचत के लिए पॉजिटिव इंजीनियरिंगग का फ ार्मूला अपनाया जाएगा। राज्य में स्थित के 200 किलोवाट से ज्यादा लोड वाले पम्प हाउसों के संचालन में तकनीकी पहलुओं को अपनाते हुए बिजली और पैसे की बचत के इस सकारात्मक कदम से न केवल जलदाय विभाग को फायदा होगा, बल्कि यह प्रदेश के विकास में भी अप्रत्यक्ष रूप से अपनी भागीदारी निभाएगा।

अनूठी पहल : इसे कहते हैं सद्भाव...हिन्दू के साथ मुस्लिम कन्याओं का भी किया पूजन

विभाग के ज्यादा लोड वाले पम्पिंग स्टेशनों द्वारा विद्युत उपभोग के पैटर्न का विश्लेषण किया गया। इससे यह निष्कर्ष निकला कि कई जगह पानी की मोटर की विद्युत कम्पनियों को दी जाने वाली कॉन्ट्रेक्ट डिमाण्ड, बिजली के वास्तविक उपभोग की तुलना में अधिक है। इस कारण विद्युत कम्पनियों के नियमों के अनुरूप जलदाय विभाग को अतिरिक्त राजस्व का भुगतान करना पड़ता है। इसके अलावा कई पम्पिंग स्टेशनों पर हायर पावर फैक्टर को भी मैंटेन किया जाना जरूरी है। इन दो पहलुओं पर खास फोकस करते हुए विभाग में एनर्जी प्लानिंग एंड कंजर्वेशन की पहल की गई है।

Story Loader