6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कोटा

अति भारी बारिश के चलते स्कूलों में अवकाश, 14 इंच बारिश्, नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही

मध्यप्रदेश में भारी बारिश, गांधी सागर बांध से पानी की निकासी शुरू

Google source verification

इंदौर,.कोटा। मध्यप्रदेश और राजस्थान में रविवार को भारी से अति भारी बारिश का दौर जारी रहा। मध्यप्रदेश के इंदौर, उज्जैन आदि जगहों पर भारी बारिश हो रही है। इस कारण इंदौर जिला कलक्टर ने सोमवार को सभी निजी व सरकारी स्कूलों में अवकाश घोषित कर दिया है। मध्यप्रदेश में अतिभारी बारिश के चलते चम्बल नदी का जल स्तर खतरे के निशान से ऊपर बह रहा है। इसके चलते चम्बल नदी के सबसे बड़े बांध गांधीसागर बांध मे जबर्दस्त पानी की आवक हो रही है।

बांसवाड़ा में बीते 24 घंटे में बागीदौरा में साढ़े 14 इंच बारिश

बांसवाड़ा. बांसवाड़ा जिले में बीते 24 घंटों में भारी वर्षा हुई है। शनिवार रात भर बारिश हुई। जिला मुख्यालय की कई कॉलोनियों व मुख्य मार्गों पर पानी भरा हुआ है। इससे जनजीवन प्रभावित हुआ है। रविवार सुबह आठ बजे समाप्त बीते 24 घंटों में जिले के बागीदौरा में सबसे अधिक 365 मिलीमीटर अर्थात साढ़े 14 इंच बारिश रिकार्ड की गई है। इधर, माही बांध के 16 गेट खुले हुए हैं। दाहोद मार्ग पर सुरवानिया बांध के भी सभी 10 गेट छह फीट तक खोल दिए गए हैं।
दूसरी ओर, बांसवाड़ा शहर में लगातार बारिश के बाद कई कॉलोनियों में पानी भर गया है। मुख्य रास्तों पर भी जलभराव होने से आवाजाही प्रभावित हो रही है। शहर के नाथेलाव, सरगड़ावाड़ा, सुभाष नगर, प्रगति नगर, वृंदावन काॅलोनी, भारत नगर, हिमालय नगर आदि क्षेत्रों में जलभराव की समस्या है।

गांधी सागर बांध के पांच गेट खोले

राजस्थान और मध्यप्रदेश में चम्बल नदी के ऊपरी क्षेत्र में रविवार को भी भारी बारिश का दौर जारी है। इसके चलते चम्बल नदी के सबसे बड़े बांध गांधी सागर बांध के पांच स्लूज गेट खोल दिए हैं। । इससे 95854 क्यूसेक पानी डिस्चार्ज किया जा रहा है। साढ़े चार लाख क्यूसेक पानी की आवक हो रही है। जबकि गांधी सागर बांध की डिस्चार्ज की कुल क्षमता ही साढ़े चार लाख क्यूसेक की है। चम्बल के समस्त डाउन स्ट्रीम क्षेत्र में आने वालें जिलों के लिए अलर्ट जारी कर दिया है। इसमें कोटा, बूंदी, सवाई माधोपुर, धौलपुर तक अलर्ट जारी किया गया है। चम्बल का दूसरा बड़ा बडा बांध राणा प्रताप सागर बांध कुल भराव क्षमता से आठ फीट खाली है। इसलिए पहले इस बांध को पूरा भरा जाएगा। इसके बाद गांधी सागर से पानी के डिस्चार्ज की समीक्षा होगी।
चादर चली
उधर भीमसागर से पानी की निकासी करने व रोजाना हो रही बारिश के चलते रविवार सुबह किशनपुरा उजाड़ नदी की रपट पर पानी की चादर चली ।जिले में मौसम विभाग ने रविवार को बारिश का हाई अलर्ट जारी किया हुआ है। कालीसिंध बांध के 6 गेट 20.0 मीटर खोलकर 73185 क्यूसेक पानी की निकासी की जा रही है।

माही के 16 गेट खोले

डूंगरपुर. क्षेत्र में पिछले दो दिनों से तेज बारिश के साथ माही डेम के 16 गेट व सोम कमला आम्बा बांध के 2 गेट खोलने से बेणेश्वरधाम टापू में तब्दील होने से धाम का साबला ,गनोड़ा व वालाई तीनो पुलों से संपर्क कर गया है। ऐसे में धाम के मंदिर पुजारी,दुकानदार सहित श्रद्धालुओं करीब 48 लोग फंसे हुए हैं। फिलहाल सभी सुरक्षित है। वही उदयपुर बांसवाड़ा को जोड़ने वाला माही लसाड़ा पुल पर भी पानी की चादर चलने से मार्ग बाधित हो गया।