Video: ट्रेचिंग ग्राउण्ड में फिर धधकी आग, धुएं से परेशान रीको पर्यावरण इण्डस्ट्रीज एरिया में मजदूरों ने काम करने मना किया
कोटा. नांता क्षेत्र स्थित नगर निगम के ट्रेंचिंग ग्राउण्ड में कचरे में फिर से आग लग गई। पिछले एक सप्ताह से लगी आग बुझने का नाम नहीं ले रही वहीं निगम के अधिकारियों को ट्रेचिंग ग्राउण्ड में आग की कोई जानकारी नहीं है। मार्च माह में भी इसी ट्रेचिंग ग्राउण्ड में आग लग गई थी जो करीब दो सप्ताह तक अनवरत जारी रही थी। काफी प्रयासों के बाद आग पर काबू पाया जा सका था। फिर से कचरे के पहाड़ धधकने लगे है और गंदगी धुंआ उगल रही है, जिससे आस-पास की बस्तियों व फैक्ट्री एरिया में रह रहे लोगों का जीना दुश्वार हो गया ह