इन कलक्टरों का बदला जिला
तबादला सूची में 15 जिलों के कलक्टरों का स्थान बदला है। इनमें नरेंद्र कुमार को बीकानेर , भंवर लाल मेहरा को प्रतापगढ़, गौरव गोयल को कोटा, आरती डोगरा को अजमेर, नन्नूमल पहाडिय़ा को धौलपुर, आनंदी को राजसमंद, शुचि त्यागी को भीलवाड़ा, रामचंद्र रेनवाल को टोंक, प्रकाशचंद पवन को सवाई माधोपुर, महेश चंद शर्मा को बूंदी, दिनेश चंद शर्मा को हनुमानगढ़, मुक्तानंद अग्रवाल को चूरू, प्रकाश राजपुरोहित को अलवर, अनुपमा जोरवाल को जैसलमेर और संदेश नायक को भरतपुर जिला कलेक्टर बनाया गया है।