कोटा. कुन्हाड़ी थाना क्षेत्र में हो रही शादी में उस समय हंगामा मच गया, जब दिल्ली निवासी एक युवती ने दूल्हे को उसे शादी का झांसा देकर उससे छह वर्ष बलात्कार करने का आरोपी बता डाला। दिल्ली से आई एक अन्य महिला के साथ आई प्रेमिका ने दुल्हन पक्ष के लोगों को दूल्हे के साथ के फोटो व वीडियो दिखाते हुए दूल्हे के खिलाफ दिल्ली में बलात्कार का मामला दर्ज होने की बात कही। इस पर दुल्हन पक्ष के लोगों ने शादी से इनकार कर दिया। दोनों पक्ष कुन्हाड़ी थाने पहुंचे, जहां पुलिस ने दूल्हे को शांतिभंग में गिरफ्तार कर दिल्ली पुलिस को सूचित किया। मामले की सूचना मिलने पर दिल्ली पुलिस कोटा के लिए रवाना हो गई।
कोटा में बीच बाजार मुनीम की कनपटी पर पिस्टल टेक लूटे 1.26 लाख
दुल्हन के परिजनों ने बताया कि उत्तरप्रदेश के जालोन जिले के गांव कान्हापुर निवासी दीपक राजावत (28) दिल्ली में एक निजी कंपनी में नौकरी की बात कही। उसने रोहिणी में 90 लाख रुपए का फ्लेट व कार होने की भी बात कही। ऐसे में पारिवारिक मित्र के माध्यम से रिश्ता होने से उन्होंने रिश्ते की स्वीकृति दे दी। रविवार को कुन्हाड़ी में दोनों का विवाह समारोह चल रहा था। इसी दौरान दिल्ली से दो युवतियां वहां पहुंची, जिसमें से एक युवती ने दूल्हे दीपक को अपना प्रेमी बताते हुए शादी का झांसा देकर पिछले छह वर्ष से उसका यौन शोषण करने की बात कही। इस पर वहां मौजूद सभी के होश उड़ गए। युवती ने दीपक के साथ फोटो व वीडियो बताते हुए कहा कि वह पांच माह की गर्भवती है। दीपक द्वारा उससे छुपाकर शादी करने की सूचना मिलने पर उसने 5 फरवरी को दिल्ली में दीपक के खिलाफ शादी का झांसा देकर उसका यौन शोषण करने का मामला दर्ज करवाया है। इस पर दुल्हन पक्ष के लोगों ने शादी से इनकार कर दिया। दुल्हन पक्ष के लोगों ने बताया कि वे युवक को लग्न में 8 लाख रुपए व अन्य सामान दे चुके थे। इसके अलावा रविवार रात को वरमाला का कार्यक्रम भी हो चुका था। इसके कुछ देर बाद ही फेरे भी होने वाले थे। ऐन समय पर सच्चाई सामने आने से दुल्हन का जीवन खराब होने से बच गया। दुल्हन पक्ष ने दूल्हे व परिजनों के खिलाफ षडयंत्र रचकर धोखाधड़ी करने का मामला दर्ज कर कार्रवाई करने की मांग की।
बाढ़ का मुआवजा मकान मालिक को मिलना था, किराएदार की हो गई मौज
शांतिभंग में किया गिरफ्तार
घटना के बाद दूल्हा व दुल्हन पक्ष व युवती कुन्हाड़ी थाने पहुंचे, जहां दुल्हन पक्ष ने शादी से इनकार कर दिया। पुलिस ने युवती की ओर से सबूत के तौर पर प्रस्तुत किए गए फोटो व वीडियो के आधार पर आरोपी दूल्हे को फिलहाल शांतिभंग में गिरफ्तार कर लिया। कुन्हाड़ी पुलिस ने मामले की सूचना दिल्ली पुलिस को दी। इस पर दिल्ली पुलिस आरोपी को लेने के लिए कोटा रवाना हो गई।
युवती के पिता की तबीयत खराब
परिजनों ने बताया कि दुल्हन के पिता कुन्हाड़ी क्षेत्र में नांता में रहते है। वे पिछले करीब 8 वर्ष से किडनी की बीमारी से पीडि़त है। इसके चलते उनका डायलिसीस हो रहा है।
पे्रमिका बोली, दूल्हे के परिजनों को था सब पता
प्रेमिका ने दुल्हन पक्ष के लोगों को बताया कि वह दीपक के घर आती जाती है और उसकी मां व परिजनों को इस बारे में सबकुछ पता था। इसके बावजूद वह दीपक की छुपकर शादी कर रहे थे।
खुशियां के माहौल में छा गई मायूसी
जिस समय ये घटनाक्रम हुआ, उस समय दोनों की वरमाला हो चुकी थी। शादी में मेहमान खाना खा रहे थे। गाजे-बाजे व खुशियां का माहौल था। जैसे ही युवती ने मामले की जानकारी दी। शादी में हंगामा मच गया। कुछ पलों तक खुशियों का माहौल मायूसी में बदल गया।शादी के बीच प्रेमिका ने पहुंचकर दूल्हे को उसका प्रेमी बताते हुए उससे संबंध बताए। उसने कहा कि दूल्हा बना दीपक उससे छह वर्ष से शादी का झांसा देकर यौन शोषण कर रहा है। शादी होते हुए उसने इसकी दिल्ली में एफआईआर दर्ज करवाई।
इस मामले में युवक को शांतिभंग में गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को लेने के लिए दिल्ली पुलिस रवाना हो गई है।
गंगासहाय शर्मा
थानाधिकारी, कुन्हाड़ी।