
धूलेट. कनवास के धूलेट में रविवार को बंजारा समाज की हुई पंचायत में समाज में व्याप्त बुराइयों पर चर्चा की गई। पंचायत में फैसला किया कि बंजारा समाज के लोग अब शराब और मांस का सेवन नहीं करेंगे। समाज में फैली कुरीतियों को खत्म करने के लिए जागरुकता अभियान चलाया जाएगा। समाज के लोगों को मुख्य धारा से जोड़ा जाएगा।
पंचायत में आसपास के क्षेत्र के समाज के बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। समाज के नायक पृथ्वी बगाड़ा व उप सरपंच विजयसिंह बगाड़ा की अध्यक्षता में हुई पंचायत में समाज के लोगों ने दारू और मांस छोडऩे का संकल्प लिया। पंचायत में निर्णय किया गया कि समाज का कोई व्यक्ति शराब और मांस सेवन करते हुए पाया गया तो पांच हजार रुपए का आर्थिक दण्ड लगाया जाएगा।
दण्डि़त भी किया
संकल्प लेने के बाद समाज के ज्ञानसिंह बंजारा को शराब व मांस का सेवन करते हुए पकड़ लिया गया है। उस पर पांच हजार रुपए का दण्ड लगाया गया है। उसे यह राशि समाज के लोगों को जमा करवा दी है। आगे से शराब और मांस का सेवन नहीं करने की शपथ ली।
सभी ने सराहा
बंजारा समाज के लोगों द्वारा शराब और मांस का त्याग करने की पहल करने का क्षेत्र में सभी समाजों ने सराहना की है। इसे समाज के लिए क्रांतिकारी कदम बताया है। इससे समाज में उन्नति आएगी।
पत्रिका व्यू : तरक्की की राह खुलेंगी
पूरे राजस्थान में आज भी बंजारा समाज पिछड़ा हुआ है। स्थिति यह है कि आज भी इस समाज के कई बच्चे शिक्षा के मंदिर की दहलीज तक पहुंच रहे हैं। समाज में अशिक्षा का अंधेरा फैला हुआ है। बंजारा समाज का शराब और मांस का त्याग करने का संकल्प नई दिशा देशा। यह संकल्प समाज के उन्नति और तरक्की की राह खोलेगा। समाज के युवाओं को इस संकल्प को पूरा करने के साथ ही समाज के सभी लोगों को जागरुक करना चाहिए, ताकि समाज में जागरुकता आ सके। समाज की बेटियों को शिक्षित किया जाए। एक बेटी पढ़ेगी तो पूरा परिवार बढ़ेगा। इसलिए शिक्षा से ही समाज में उजियारा फैलेगा। बंजारा समाज की इस पहले से अन्य समाज में प्रेरणा लेंगे...
Published on:
15 Apr 2018 09:22 pm
बड़ी खबरें
View Allकोटा
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
