24 जनवरी 2026,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अच्छी खबर…कोटा की सड़कों पर फिर से दौड़ेगी सिटी बसें

शहर की सड़कों पर फिर से सिटी बसें दौड़ेगी। नगर निगम की ओर से 26 जनवरी से इसकी शुरुआत की जाएगी। निगम ने नए संवेदक को इसकी जिम्मेदारी दी है।  

2 min read
Google source verification

कोटा

image

Abhishek Gupta

Jan 24, 2021

अच्छी खबर...कोटा की सड़कों पर फिर से दौड़ेगी सिटी बसें

अच्छी खबर...कोटा की सड़कों पर फिर से दौड़ेगी सिटी बसें

कोटा. शहर की सड़कों पर फिर से सिटी बसें दौड़ेगी। नगर निगम की ओर से 26 जनवरी से इसकी शुरुआत की जाएगी। निगम ने नए संवेदक को इसकी जिम्मेदारी दी है। शुरुआत में 5 रुटों पर बसों का संचालन किया जाएगा। फिलहाल 5 से 10 बसों का संचालन किया जाएगा। उसके बाद धीरे-धीरे इन्हें बढ़ाकर चलाया जाएगा। वर्तमान में निगम के पास कुल 34 सिटी बसें है।

इनमें से पहले 24 ही बसों का संचालन किया जा रहा था, लेकिन निगम की ओर से पहले दो संवेदकों को इसकी जिम्मेदारी दे रखी थी। एक कम्पनी चालकों से बसें चलवाती थी। जबकि दूसरी कम्पनी पैसा कलेक्शन का काम करती थी। निगम भी फर्मों को समय पर राशि नहीं दे पाती थी। इससे चालकों को समय पर वेतन व डीजल नहीं मिलने से संचालन सही नहीं हो पा रहा था। इस कारण निगम ने इस बार फर्म में बदलाव कर एक ही संवेदक को इसकी जिम्मेदारी है। निगम ने पूना की एक कम्पनी को बसों का संचालन करने की जिम्मेदारी है। पुराने व नए संवेदकों में बसों के हैंडओवर का काम भी शुरू हो गया है।

कुन्हाड़ी व 80 फीट पर खड़ी बसें
कुछ सिटी बसों को कुन्हाड़ी स्थित रोडवेज के पुराने वर्कशॉप तो कुछ बसों को 80 फीट रोड पर प्राइवेट बस स्टैंड की जमीन पर खड़ा कर रखा है। करीब दस माह से ये बसें धूल फांक रही है। सड़कों पर चलने वाली बसों का मरम्मत का काम किया जा रहा है।

पहले के अपेक्षा इस बार कम का हुआ टेंडर
निगम की ओर से पहले बसों का मेंटेनेंस और ऑपरेशन का कांटेक्ट 49 रुपए प्रति किमी का था। इस बार टेंडर में 42 रुपए प्रति किमी में हुआ है। इसमें राशि कलेक्शन का कार्य भी जुड़ा हुआ है। पहले 24 बसें 10 मार्गों पर चलती थी। हर मार्ग पर एक बस पांच फेरे करती थी। इन बसों में 20 हजार से अधिक लोग सफर करते थे।

शहर की सड़कों पर फिर से सिटी बसों का संचालन किया जाएगा। 26 जनवरी से इसकी शुरुआत होगी। पहले चरण में 5 से 10 बसों को चलाया जाएगा। इसके लिए नए संवेदक को इसकी जिम्मेदारी दी गई है। बसों के मार्ग भी जल्द तय किए जाएंगे। - राजीव अग्रवाल, महापौर, कोटा दक्षिण नगर निगम