5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

#GRAM_2017 : जिज्ञासाएं हुई शांत, मनोरंजन भी भरपूर

जाजम चौपालों में विशेषज्ञों ने दी किसानों को जानकारियां।लोक संस्कृति से जुड़ी प्रस्तुतियों ने बांधा समा

2 min read
Google source verification
GRAM_2017: Jajam Choupal at Global Rajasthan Agritech Meet

GRAM_2017: Jajam Choupal at Global Rajasthan Agritech Meet

कोटा. ग्लोबल राजस्थान एग्रीटेक मीट में गुरुवार को भी किसानों ने जाजम चौपालों का जमकर लाभ उठाया। कृषि, पशुपालन व उद्यानिकी से जुड़ी जानकारियों के साथ यहां कलाकारों ने लोक संस्कृति के भी रंग बिखेरे। इन चौपालों में जहां किसानों की जिज्ञासाओं को विषय विशेषज्ञों ने पूरी जानकारी देकर शांत किया।

हरा चारा खिलाएं, पशु स्वस्थ रहेंगे

पशुपालन से संबंधित जाजम कार्यक्रम में किसानों को पशुपालन, पशु आहार, गुणवत्ता युक्त दूध, पशुओं में रोग से बचाव, नस्ल संर्वधन आदि के बारे में विषेषज्ञों ने महत्वपूर्ण जानकारियां दी।

पशु विशेषज्ञ डॉं. राजेश सिंघाटिया ने कहा कि हरा चारा, दाना व अजोला घास खिलाने से पशु स्वस्थ रहेंगे और अधिक मात्रा में दूध भी मिलेगा।

राजस्थान यूनिवर्सिटी ऑफ वेटनरी एंड एनिमल साइंस बीकानेर के डॉ. उमेश अग्रवाल ने खुली चर्चा में भेड़ व बकरी की नस्ल संवर्धन एवं पशुओं को होने वाले रोगों की रोकथाम की जानकारी दी। जयपुर की प्रो. संजीता शर्मा ने दुधारू पशुओं के आहार संबंधी जानकरी दी।

वॉयस मैसेज सेवा एवं टोल फ्री नम्बर

बीकानेर प्रसार शिक्षा निदेशक के डॉ.राजेश कुमार धुरिया ने बताया कि किसानों व पशुपालकों के लिए प्रदेश में गुरुवार से साप्ताहिक वॉयस मैसेज सेवा प्रारम्भ की गई है, जिसके माध्यम से 2 लाख 50 हजार पंजीकृत किसानों व पशुपालकों को साप्ताहिक रूप से वॉयस मैसेज के माध्यम से पशुपालन से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां प्रदान की जाएंगी। इसके अलावा किसान व पशुपालक टोल फ्री नम्बर 1800-180-6224 पर कॉल कर पशुपालन से संबंधित कोई भी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

सहरिया व तेजाजी के भजनों पर झूमे किसान

जाजम चौपालों में सहरिया लोक कलाकारों ने स्वांग नृत्य प्रस्तुत कर अपनी भाव भंगिमाओं से किसानों को रोमांचित कर दिया। लोकदेवता तेजाजी के भजनों पर लोक कलाकारों के दल ने रंगारंग नृत्य प्रस्तुतियां देकर सभी को अभिभूत कर दिया।

नवाचार कर बढ़ाएं आय

कृषि जाजम चौपाल में कृषि मंत्री प्रभुलाल सैनी ने किसानों से कहा कि ग्राम में बताई जा रही नवीनतम तकनीक और नवाचार को खेती में अपनाकर किसान आय को बढ़ा सकते हैं।

उन्होंने कहा कि किसान जैविक खेती अपनाएं। साथ ही, बदल-बदल कर फ सल की बुवाई करें। खाद व दवाइयों का उपयोग कृषि वैज्ञानिकों की सलाह से करें।

ज्यादा मात्रा में दवाइयों एवं खाद के प्रयोग से भूमि की उत्पादक क्षमता पर विपरीत प्रभाव पड़ता है। उन्होंने किसानों की तरह विशेषज्ञों से सवाल भी किए।

जाजम चौपाल में खान राज्यमंत्री सुरेन्द्रपाल सिंह टीटी ने कहा कि खेती स्वाभिमान का कार्य है। आप अपनी जमीन और फ सल के मालिक हैं। उन्होंने किसानों को पैदावार बढ़ाने के कई उपाय बताए।

सांसद ओम बिरला ने कहा कि हाड़ौती संभाग में लहसुन की खेती को बढ़ावा देने के लिए इसके हाईब्रिड बीज तैयार करने पर कार्य किया जा रहा है। इस बीज को सबसे पहले स्थानीय किसानों को उपलब्ध करवाया जाएगा।

ये भी पढ़ें

image