6 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दादी ने ही सिर के बल पटककर की पोती की हत्या

बारां. बोरीना में गत 30 मई को रास्ते के विवाद के चलते तीन वर्षीय बालिका की हत्या के मामले का पुलिस ने बुधवार शाम को खुलासा कर दिया। तीन वर्षीय पोती की हत्या उसी की दादी ने आरोपी पक्ष को सबक सिखाने की धमकी देते हुए की थी। उसने खुद पोती को जमीन पर सिर के बल पटककर मार दिया था तथा दूसरे पक्ष के खिलाफ हत्या का झुठा मुकदमा दर्ज कराया था। फिलहाल आरोपी से पूछताछ की जा रही है।

less than 1 minute read
Google source verification

कोटा

image

Deepak Sharma

Jun 09, 2021

दादी ने ही सिर के बल पटककर की पोती की हत्या

दादी ने ही सिर के बल पटककर की पोती की हत्या

बारां. बोरीना में गत 30 मई को रास्ते के विवाद के चलते तीन वर्षीय बालिका की हत्या के मामले का पुलिस ने बुधवार शाम को खुलासा कर दिया। तीन वर्षीय पोती की हत्या उसी की दादी ने आरोपी पक्ष को सबक सिखाने की धमकी देते हुए की थी। उसने खुद पोती को जमीन पर सिर के बल पटककर मार दिया था तथा दूसरे पक्ष के खिलाफ हत्या का झुठा मुकदमा दर्ज कराया था। फिलहाल आरोपी से पूछताछ की जा रही है।

पुलिस अधीक्षक विनीत बंसल ने बताया कि गत 30 मई को सदर थाना क्षेत्र के बोरीना गांव में मोग्या जाति के दो पक्षों में पानी भरने के लिए आने-जाने के रास्ते को लेकर पहले कहासुनी बाद में झड़प हो गइ थी। इसमें दोनों पक्षों के लोगों के लोग घायल हो गए थे। इसी दौरान एक पक्ष अमरलाल मोग्या की तीन वर्षीय पुत्री की सिर पर चोट आने से मृत्यु हो गई। जिसका आरोप दूसरे पक्ष पर लगाते हुए अमरलाल मोग्या की पत्नी मीनाक्षी ने रामेश्वर मोग्या व उसके भाई भूरिया के खिलाफ अपनी पुत्री जिया (3) की हत्या करने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया था।

जांंच में पता लगा कि मारपीट में रामेश्वर मोग्या की पुत्री रानी (15) के सिर पर चोट आई तथा दूसरे पक्ष अमरलाल मोग्या के भाई धनराज व पिता लटूरलाल के चोटें आई। रामेश्वर अपनी चोटिल पुत्री को लेकर रिपोर्ट कराने थाने जाने लगा तो अमरलाल की मां कनक बाई ने रिपोर्ट कराने पर परिणाम भुगतने की धमकी दी। आरोपी कनक बाई ने अपनी पोती जिया को जमीन पर पटककर मार दिया। जांच में दादी ही पोती की हत्यारी निकली। दोषी पाए जाने पर बुधवार शाम हत्या की आरोपी कनक बाई मोग्या (50 साल) को गिरफ्तार किया।